23 APRTUESDAY2024 1:57:05 PM
Nari

लैंडस्लाइड की शिकार हुई कंगना की फैन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा - प्लीज वापस आ जाओ।

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 Jul, 2021 10:46 AM
लैंडस्लाइड की शिकार हुई कंगना की फैन, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा - प्लीज वापस आ जाओ।

दुनियाभर का हाल देख ऐसा लग रहा है मानो प्राकृति अपने कहर बरपा रही है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। इसके कारण जयपुर और दिल्‍ली से प्रकृति की यादें संजोने गए 9 पर्यटकों की मौत हो गई और 3 घायल हैं। यही नहीं, इस भयानक लैंडस्लाइड के कारण सांगला घाटी में बना एक पुल भी टूट गया।

 

मरने से कुछ देर पहले शेयर की थी तस्वीरें

मरने वालों में एक टूरिस्ट डॉ.दीपा शर्मा भी थीं। महज 34 साल की दीपा लगातार अपनी हिमाचल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। मौत से महज कुछ मिनट पहले भी उन्‍होंने एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया था। उन्‍होंने लिखा था, 'भारत के उस आखिरी प्वाइंट पर खड़ी हूं जिसके आगे जाने की नागरिकों को अनुमति नहीं। इस जगह से करीब 80 कि.मी. दूर तिब्‍ब्‍त बॉर्डर है, ज‍िस पर चीन ने अवैध कब्‍जा कर रखा है।'

PunjabKesari

 

पहली बार अकेले हिमालय घूमने निकली थीं

दीपा शर्मा के ट्वीट करने के कुछ देर बार ही लैंडस्लाइड का एक बड़ा पत्थर आकर उनकी टैंपो ट्रैवलर पर गिर गया। इस दाहसे में 4 महिलाओं की मौत हुई। पेशे से डायटीशियन दीपा शर्मा पहली बार हिमालय की यात्रा पर निकली थी लेकिन उन्हें पता था कि यह उनकी आखिरी जर्नी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवार के लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की मदद का ऐलान किया है।

PunjabKesari

"फूल, खत और मिठाइयां भेजी थीं"

बता दें कि दीपा शर्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुत बड़ी फैन थी। कंगना ने दीपा शर्मा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों करते हुए लिखा, 'वह बहुत बड़ी फैन थी, उन्होंने मुझे फूल, प्यारे खत, तोहफे और मिठाइयां भेजी थीं। वह मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं... ओह!!! किसी बड़े झटके जैसा लग रहा है, यह दुखद होने से भी बढ़कर है। डॉक्टर दीपा के परिवार व दोस्तों को मेरी सांत्वनाएं हैं। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी... प्लीज वापस आ जाओ।'

PunjabKesari

कंगना ने की अपील, इस मौसम में न आएं

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'बारिश के मौसम में जो लोग पहाड़ों पर यात्रा करते हैं, मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि ये बुरा आइडिया है। इस मौसम में लैंड स्लाइड नैचुरल हैं। इंसान प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहा है इसलिए लैंडस्लाइड्स भयानक रूप लेती जा रही हैं।' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने न आएं।

PunjabKesari

Related News