
नारी डेस्क : यूट्यूबर Anurag Dobhal उर्फ UK07 Rider इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में हुए एक्सीडेंट के बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच उनके भाई और म्यूजिशियन Kalam Ink का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने भावुक होकर अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी है।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
कुछ दिन पहले Kalam Ink ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने अनुराग डोभाल द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया था। इन वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और बढ़ गया और कई लोग UK07 Rider को ट्रोल करने लगे। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद के बीच अनुराग डोभाल मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी उनके समर्थन में सामने आए और परिवार को लेकर कई तरह की बातें करने लगे।

Kalam Ink ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अब Kalam Ink ने एक नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस मुद्दे पर यह उनकी ओर से आखिरी प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा, इस टॉपिक पर मेरी तरफ से यह आखिरी रिएक्शन था। जो गलत होगा, उसका कर्मा उसे मिल जाएगा। आप और मैं कोई नहीं होते सच-झूठ साबित करने वाले। मैंने अपनी वीडियो में कोई आरोप नहीं लगाए और न ही कोई चैट या रिकॉर्डिंग लीक की है। मैंने सिर्फ सच सामने रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि अगर लोग अब भी उन्हें गालियां देना चाहते हैं तो दे सकते हैं, लेकिन जब ऐसी स्थिति किसी और के साथ आएगी तो शायद वे भी वही करेंगे जो उन्होंने किया।
मां-बाप को लेकर कही भावुक बात
Kalam Ink ने अपने पोस्ट में अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए कहा, मेरे मां-बाप का इकलौता सहारा मैं हूं और मैं वादा करता हूं कि उन्हें गर्व महसूस कराऊंगा। सबको प्यार, सबको जीत। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका उन्हें देखने अस्पताल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि रितिका प्रेग्नेंट हैं, इसके बावजूद वह अपने पति से मिलने अस्पताल पहुंचीं।