11 MARWEDNESDAY2026 6:23:18 PM
Life Style

भाई के आरोपों पर कलम इंक का पलटवार, बोले- ‘CBI जांच करा लो, सच सामने आ जाएगा’

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Mar, 2026 04:03 PM
भाई के आरोपों पर कलम इंक का पलटवार, बोले- ‘CBI जांच करा लो, सच सामने आ जाएगा’

नारी डेस्क: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (UK07 Rider) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनके परिवार को लेकर चल रहा विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस मामले में अब उनके भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है और अनुराग द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले लगभग दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई कलम इंक और भाभी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद वह इंस्टाग्राम लाइव पर भी आए, जहां उन्होंने रोते हुए परिवार को अपनी परेशानी का जिम्मेदार बताया। इसी दौरान उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और एक दुर्घटना में घायल हो गए। फिलहाल वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

परिवार को मिल रही धमकियां

अनुराग के भाई कलम इंक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस घटना के बाद उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि अनुराग के करीब 80 लाख फॉलोअर्स हैं और उनमें से कई लोग उनके घर के बाहर आकर हंगामा कर चुके हैं। कलम इंक के मुताबिक, “लोग हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर बाहर दिखे तो जिंदा जला देंगे।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KALAM INK (@kalam_inkk)

अनुराग के आरोपों को बताया झूठ

कलम इंक ने कहा कि अनुराग ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सच नहीं हैं। उनके अनुसार, यह सब व्यूज और सहानुभूति पाने के लिए किया गया ड्रामा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुराग ने पहले भी परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जाति उत्पीड़न जैसे कई मामले दर्ज कराए थे, लेकिन दिसंबर 2025 में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में इन मामलों को खारिज कर दिया था।

पत्नी के साथ मारपीट का आरोप

कलम इंक ने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी ऋतिका के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए और दावा किया कि अनुराग ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पत्नी को मारा था। कलम का कहना है कि इसी वजह से नौ महीने की गर्भवती ऋतिका उनसे अलग हो गई थीं। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: तलाक की अफवाहों के बीच सामने आई बेटी टीना, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कही दिल की बात

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा

7 मार्च की रात गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उस समय करीब 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे।

कलम इंक ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अनुराग बच गए और किसी अन्य व्यक्ति की जान नहीं गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर अनुराग इतने डिप्रेशन में थे तो उनके सोशल मीडिया और पीआर कैंपेन कौन संभाल रहा था।

पिता की बीमारी का भी किया जिक्र

वीडियो में कलम इंक ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक हो चुका है और उन्हें कई बार अस्पताल ले जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार की इतनी मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी इन बातों को सोशल मीडिया पर नहीं लाया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “लोग सिर्फ अनुराग के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन हमारे माता-पिता भी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।”

सीबीआई जांच की मांग

कलम इंक ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उन पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है “अगर मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करें। जरूरत पड़े तो सीबीआई जांच करा लें।” अनुराग डोभाल और उनके परिवार के बीच चल रहा यह विवाद अब काफी गंभीर हो गया है। दोनों पक्षों की ओर से कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।  

Related News