
नारी डेस्क: गर्मी की छुट्टियों में हर कोई घूमने का प्लान बनाता है और चाहता है कि उनका ये टूर प्लान कम बजट का हो। अगर आप भी ऐसा चाहते है तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। ये आर्टिकल पढ़ कर आपका कम बजट में शानदार ट्रिप का सपना पूरा हो सकता है। दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी IRCTC एक ऐसा टूर प्लान लेकर आया है जो खास तौर पर बजट ट्रैवलर्स के लिए बनाया गया है। आगे हम आपको इस बारे पूरी जानकारी देंगे।
गोवा का नाम सुनते ही दिमाग में बीच, म्यूजिक, पार्टी और सुकून भरी छुट्टियां घूमने लगती हैं। लेकिन कई लोग सिर्फ इस डर से प्लान नहीं बनाते कि खर्च बहुत ज्यादा हो जाएगा। लेकिन, IRCTC के इस नए पैकेज के जरिए अब आप कम पैसों में भी बीच, नाइटलाइफ और एडवेंचर का पूरा मजा ले सकते हैं। इस पैकेज में ट्रैवल, रहने और खाने जैसी कई सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।
कब तक कर सकते है बुक?
IRCTC के इस पैकेज का नाम TIRUNELVELI – GOA CHARTER COACH TOUR है। इसकी शुरुआत तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, करूर और धर्मपुरी से हो रही है। आप इसके बारे में गूगल पर भी सर्च कर सकते है और ज्यादा जानकारी ले सकते है। इस पैकेज को आप सिर्फ 1 मई से पहले ही बुक कर सकते हैं।

पैकेज का बजट
इस पैकेज में शुरुआत 34, 800 रुपये से हो रही है। लेकिन अगर आप 1 से ज्यादा लोग जाते हैं तो बजट कम हो जाता है। जैसे 2 लोगों के लिए 27, 100 रुपये का बजट है और 3 लोगों के लिए यही पैकेज 26, 300 का रुपये का हो जाता है। इसके अलावा बच्चों के लिए इस पैकेज का बजट 21, 800 रुपये है। अब अगर आप पैकेज बुक करना चाहते हैं तो भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।
पैकेज में शामिल है ये सुविधाएं
इस पैकेज में आपको बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। आपको 3 एसी कोच का ट्रेन टिकट दिया जाएगा, जो आने और जाने का होगा। इसके अलावा गोवा में घूमने के लिए एसी वाली कैब भी उपलब्ध कराई जाएगी। गोवा में 3 स्टार होटल में स्टे होगा, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।