20 MAYMONDAY2024 12:35:13 AM
Nari

जानें, कौन-कौन से फल और सब्जियां किस रोग को करते हैं दूर

  • Updated: 11 Oct, 2017 01:25 PM
जानें, कौन-कौन से फल और सब्जियां किस रोग को करते हैं दूर

फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डॉक्टर भी स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने के सलाह देते हैं। हर तरह के फल और सब्जियों का सेहत पर अलग-अलग तरह का असर पड़ता है। इनके गुणों के बारे में तो सब लोग जानते हैं लेकिन कौन सी बीमारी में किस तरह के फल और सब्जियां फायदेमंद है इसके बारे में जानकारी होना भी बहुत जरूरी है ताकि उसका सही तरीके से फायदा उठाया जा सके। 

केला
हर कोई केला खाना पसंद करता है। इससे दिल स्वस्थ,ब्लड प्रैशर कंट्रोल,हड्डियां मजबूत, दस्त में आराम मिलता है। 

सेब
सेब खाने से कब्ज से राहत मिलती है, पेट स्वस्थ रहता है, फेफड़ो की शक्ति मजबूत होती है। 

संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा खाने रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है,दिल स्वस्थ, कैंसर का खतरा कम होता है। 

गाजर
गाजर खाने से मोटापा कम होता है, आंखोें के लिए फायदेमंद,कब्ज से राहत जैसे और भी बहुत लाभ मिलते हैं। 

अंगूर
अंगूर खाने से कई स्वस्थ लाभ मिलते हैं जैसे रक्त प्रवाह बेहतर,कैंसर से सुरक्षा,आंखों के लिए फायदेमंद आदि। 

अंकुरित अनाज
सलाद के रूप में इसे डाइट में जरूर शामिल करें। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे कोलेस्ट्ल कंट्रोल,स्ट्रोक का खतरा कम, पाचन क्रिया में सुधार जैसे और भी कई फायदे मिलते हैं। 
 

Related News