27 JULSATURDAY2024 6:44:12 AM
Nari

57 साल की Madhuri Dixit आज भी हैं जवां दिलों की धड़कन, यूं रखती हैं खुद को फिट एंड फाइन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 May, 2024 01:32 PM
57 साल की Madhuri Dixit आज भी हैं जवां दिलों की धड़कन, यूं रखती हैं खुद को फिट एंड फाइन

90 के दशक की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। वो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी लाजवाब फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। भले ही उनकी उम्र बढ़ रही है, पर उनके चेहरे पर उम्र का जरा सा भी असर नजर नहीं आता है। उनके लिए उम्र बस एक नंबर है। अगर आप एक्ट्रेस की फिटनेस का राज जानना चाहती हैं तो ये स्टोरी अंत तक जरूर पढ़ें...

डाइट का रखती हैं खास ख्याल

वैसे तो माधुरी दीक्षित फूडी हैं, लेकिन फिर भी अपनी डाइट का वो खूब ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने नारियल पानी का फायदा बताया। माधुरी लिखती हैं कि, 'नारियल पानी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे पूरा शरीर हाइड्रेट रहता है। वजन घटाने वालों को दिन में एक बार कोकोनट वाटर का सेवन जरूर करना चाहिए'।

इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी डाइट में खूब सारे फलों को शामिल करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेबी टैमेटो, एप्पल, strawberry, देखे जा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जिंदगी में सही choices करना बहुत जरूरी है।' बता दें, आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। फल से हमारा पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

योगा से होगा 

माधुरी वजन को मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ योग भी करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर योग करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती हैं ताकि लोग इसका महत्व समझ पाए। योग से हमें शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है।

डांसिंग

एक्ट्रेस को यूं ही डांसिग डीवा नहीं कहते हैं। वो आज भी कथक करती हैं। ये भी एक तरीके की एक्सरसाइज है, जिससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। उन्हें जब मौका मिलता है वो कथक करके पसीना बहाती हैं। इससे उनका मूड भी फ्रेश होता है।

Related News