27 JULSATURDAY2024 2:40:44 AM
Nari

विश्वयुद्ध से लेकर कोविड को दी मात, इस बुजुर्ग महिला ने तोड़ी उम्र की सीमा...गिनीज बुक ने दी बधाई

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 May, 2024 12:24 PM
विश्वयुद्ध से लेकर कोविड को दी मात, इस बुजुर्ग महिला ने तोड़ी उम्र की सीमा...गिनीज बुक ने दी बधाई

नारी डेस्क: आज के जमाने में जहां 60 साल की उम्र तक भी जी लेना किसी जंग जीतने से कम नहीं है, वहीं अमेरिका की मारिया ब्रान्यास मोरेरा ने हाल ही में अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। जी हां, सुनने में ये काफी हैरान करने वाला है पर सच है। इस रिकॉर्ड के लिए खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों ने मारिया को विश कर करते हुए बधाई दी है।

PunjabKesari

दोनों वर्ल्ड वॉर देख चुकी हैं मारिया 

बता दें, इतने लंबे जीवन के साथ अमेरिका में जन्मी स्पेनिश मोरेरा के पास उपलब्धियों का भंडार है। वो दुनिया की ऐसी सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जिन्होंने दोनों world wars देखी हैं। 1907 में पैदा हुईं मोरेरा ने ऐसी बुजुर्ग हैं जिव्होंने अपने जीवन में दो खतरनाक महामारियों के दौर से गुजरी और सफलतापूर्वक जिंदा बचकर निकल गईंष उन्होंने करीब 100 साल पहले फैले स्पेनिश फ्लू का समय भी देखा तो 2019 में फैली कोविड-19 का वक्त भी देखा और दोनों ही दौर में वे स्वस्थ्य रहकर बचने में सफल रहीं। बता दें, वो पिछले 23 साल से नर्सिंग होम में रहे रही हैं।

गिनीज बुक ने दी बधाई

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसी 4 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें बधाई देते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट डाली और लिखा , “मारिया ब्रैनियास मोरेरा को जन्म दिन की शुभकामनाएं जो आज 117वां जन्मदिन मना रही हैं।' उन्हें जनवरी 2023 में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का दर्जा मिला था। बता दें, इससे पहले दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का खिताब ल्यूसाइल रैंडन के नाम था, हालांकि 2023 जनवरी में फ्रांस में 118 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

Related News