24 JUNMONDAY2024 12:22:20 PM
Nari

Cannes में ऐश्वर्या राय की लुक को कोसने वालों पर बरसा एक्ट्रेस का गुस्सा, बोली- 'मेरे लिए वो...'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 May, 2024 03:16 PM
Cannes में ऐश्वर्या राय की लुक को कोसने वालों पर बरसा एक्ट्रेस का गुस्सा, बोली- 'मेरे लिए वो...'

नारी डेस्क : इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी कान्स लुक को लेकर खूब चर्चा में हैं। हर बार की तरह उन्होंने कुछ अलग करते हुए बेहद खूबसूरत ड्रेसेज चुनीं। पहले दिन वो फाल्गुन शेन पीकॉक का ब्लैक गाउन पहनकर आई थीं, वहीं दूसरे दिन इसी डिजाइनर का सिल्वर और नीले रंग की गाउन पहना। दोनों ही लुक फैंस को कोई खास पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया। अब एक्ट्रेस ने हेटर्स को जवाब दिया है। उन्होंने अपने पहली वाली ब्लैक गाउन वाली लुक के बारे में बात करते हुए कहा कि वो गाउन एकदम मैजिकल था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ऐश्वर्या ने बताया ब्लैक गाउन के पीछे का आइडिया

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में वोग के साथ अपने पहले कान लुक के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि फाल्गुनी शेन पीकॉक ने उनका लुक तैयार किया है। उनकी ड्रेस के पीछे जो आइडिया था, उस बारे में भी ऐश्वर्या ने खुलासा करते हुए कहा कि 'सोने की चमक' को दर्शाना था, लेकिन ये लुक उनके लिए जादुई था। वो आगे कहती हैं कि मेकअप के लिए वो एक फ्रेश लुक बनाना चाहते थे और इसे 'आसान' और 'सुंदर' रखना चाहते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)

कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन एक्ट्रेस ने सिल्वर और नीले रंग का झिलमिलाता रफल गाउन पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जिसे देख किसी ने उन्हें दिवाली की फुलझड़ी बता दिया तो किसी ने उनकी तुलना सजावटी सामान से कर दी थी। आइए लोगों ने एक्ट्रेस को स्टाइलिस्ट बदलने तक की सलाह दी।

PunjabKesari

बता दें, इस बार ऐश्वर्या के अलावा कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला भी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची हैं। उर्वशी रौतेला, दीप्ति साधवानी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इनके अलावा कई डिजिटल क्रिएटर भी नजर आए। इनमें आरजे करिश्मा से लेकर नैन्सी त्यागी तक शामिल हैं।
 

Related News