29 APRMONDAY2024 8:04:11 PM
Nari

हजारों लोगों की जान ले चुकी है Death Valley, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्यमयी घाटी का राज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Dec, 2023 04:42 PM
हजारों लोगों की जान ले चुकी है Death Valley, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्यमयी घाटी का राज

ये दुनिया बहुत ही रहस्यमयी है। यहां पर एक से बढ़कर एक अजीब जगहें हैं, जिसका लोगों के पास जवाब नहीं है, कि आखिर वो ऐसी क्यों हैं? अमेरिका की डेथ वैली भी ऐसी ही एक जगह है। इस जगह के राज आज तक उजगार नहीं हुए हैं।

डेथ वैली में जाना है मौत से खेलना 

अमेरिका के नेवाडा राज्य के दक्षिण पश्चिम में कैलिफोर्निया के पास ये डेथ वैली बनी हुई है। इसकी लंबाई 225 किलोमीटर और चौड़ाई 8 से 14 किलोमीटर है। मजेदार बात ये है कि इसकी चौड़ाई फिक्स नहीं है और अक्सर घटती- बढ़ती रहती है। ये डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में एक मानी जाती है। इस वैली में जाने का मतलब अपनी जान खतरे में डालना है।

PunjabKesari

दुनिया की सबसे गर्म जगह में से है एक

खबरों की मानें तो अमेरिका जाने के लिए लोगों को इस घाटी से होकर गुजरना पड़ताहै। बहुत गर्मी होने की वजह से यहां से गुजरने वाले इंसान या जानवरों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके चलते वे रास्ते में दम तोड़ देते हैं। बाद में वैज्ञानिकों ने जब इस जगह पर खोज की तो उन्हें भारी मात्रा में यहां पर इंसान और जानवरों की हड्डियां मिली। इसके बाद इस जगह का नाम डेथ वैली पड़ गया। साल 1933 में अमेरिका की सरकार ने यहां मरने वाले लोगों के लिए स्मारक भी बनाया।

PunjabKesari

कभी भी खिसकते हैं भारी पत्थर

यहां पर मौजूद भारी- भरकम पत्थर अक्सर आगे को खिसकते रहते हैं। इनका वजन 100 किलो से भी कहीं ज्यादा होता है। वो खिसकते - खिसकेत अपनी जगह से 3 किलोमीटर तक आगे पहुंच जाते हैं और पीछे गहरा निशान छोड़ देते हैं।

वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाए घाटी का रहस्य

वैज्ञानिकों की समझ से इस जगह का रहस्य परे है कि ऐसे बिना कोई दबाव के भारी पत्थर आगे को निकल रहे हैं। कई वैज्ञानिकों का मानना है कि तेज हवा के चलते ऐसा हो रहा है। हालांकि इससे भी अजीब बात ये है कि पत्थर को आगे खिसकते किसी ने अपने आंखों से नहीं देखा है। बस पीछे पड़े निशान से ये पता चलता है। क्या आप इस रहस्यमय जगह पर जाना चाहेंगे।

PunjabKesari

Related News