19 APRFRIDAY2024 11:09:40 AM
Nari

सफलता दिलाएगी घर में रखी बांस की बांसुरी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Feb, 2020 03:07 PM
सफलता दिलाएगी घर में रखी बांस की बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार बांसुरी को घर पर रखने से वास्तुदोष खत्म होते है। इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो पॉजीटिव माहौल बनता है। इसके साथ ही घर- परिवार के सदस्यों की सेहत, खुशहाली और तरक्की आदि के रास्ते खुलते है। आप अलग-अलग तरह की बांसुरी घर, दुकान या ऑफिस में रख सकते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है बांसुरी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

व्यापार के लिए

ऑफिस या दुकान पर बांसुरी लगाने से तरक्की मिलती है। आप इसे अपने कार्यक्षेत्र की  छत पर भ लटका सकते है। 

परिवार की उन्नति

यह घर-परिवार के सदस्यों के बीमारियों से बचाए रखती है। साथ ही घर पर साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

Image result for happy family pic,nari

सफलता पाने के लिए

बांसुरी को घर, दुकान या ऑफिस पर रखने से हर काम में सफलता मिलती है। सारे जरूरी काम बिना किसी परेशानी के पूरे होते है। 

मानसिक परेशानी को करें दूर

जो लोग मानसिक तौर पर परेशान है उन्हें रात को सोने से पहले अपने तरीके के नीचे बांसुरी रख कर सोना चाहिए। 

अगर घर में हो वास्तुदोष 

अगर घर के 3 कमरे एक साथ होने पर उनके दरवाजे एक ही लाइन पर आना वास्तुदोष कहलाता है। इस दोष को दूर करने के लिए वी आकार से 2 बांसुरियां इस तरीके से लगानी चाहिए ताकि उनका मुंह दरवाजों की ओर आए। साथ ही अगर घर पर बीम बना हुआ है और सोते समय वह बीम सीधा आपके सिर पर आए तो इससे बचने के लिए बीम पर बांसुरी को टांग दें।

Image result for bansuri  pic,nari

कौन-कौन सी बांसुरी रखनी चाहिए?

 

बांस की बांसुरी

घर पर बांस की बांसुरी रखने से उन्नति और प्रगति के रास्ते खुलते है। कई दिनों से अटका काम जल्द होने के साथ हर चीज में सफलता मिलती है। 

Image result for flute pic,nari

चांदी की बांसुरी

चांदी की बांसुरी को घर पर रखने से पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करती है।

सोने की बांसुरी

सोने की बांसुरी रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News