बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेज हैं जो अपनी एक्टिंग से कई एक्ट्रर्स को भी मात देती हैं। सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि फीस के मामले में भी एक्टर्स से आगे हैं।कंगना भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वह तमिलनाडु की सीएम रही जयललिता (Jayalalithaa) की बायोपिक थलाइवी के लिए 24 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रही हैं। इसी के साथ वह बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। चलिए हम आपको इस पैकेज में बताते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एक फिल्म के कितने पैसे लेती हैं।
दीपिका पादुकोण
कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी दीपिका पादुकोण एक फिल्म के 12 से 14 करोड़ रुपए लेती है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड व हॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करने वाली प्रियंका किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका की फीस 10-12 करोड़ रुपए है।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह एक फिल्म के लिए 8 करोड़ चार्ज कर रही है।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। वह इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। कैटरीना एक फिल्म के 7 करोड़ चार्ज कर रही है।
आलिया भट्ट
चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। वह एक फिल्म के 7 करोड़ लेती है।
सोनाक्षी सिन्हा
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते है। सोनाक्षी एक फिल्म के 5 करोड़ चार्ज कर रही है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर फिल्म आशिकी 2 से रातों-रात स्टार बनी थी। अब वह एक फिल्म के 5 करोड़ रुपए लेती है।
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह एक फिल्म के 2 करोड़ रुपए चार्ज कर रही है।
जैकलिन फर्नांडीज
जैकलिन फर्नांडीज एक फिल्म के 1.5 करोड़, वाणी कपूर 1 करोड़, कृति सेनन 70 लाख और भूमि 50 लाख लेती है।