20 APRSATURDAY2024 7:53:26 AM
Nari

मां नहीं बनने देता Thyroid रोग, समय पर कंट्रोल करना जरूरी

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 13 Jun, 2020 11:59 AM
मां नहीं बनने देता Thyroid रोग, समय पर कंट्रोल करना जरूरी

थायराइड की समस्या महिलाओं में आमतौर पर देखी जा रही है। आज से कुछ वक्त पहले 40 साल के बाद महिलाएं थायराइड की शिकार होती थीं, मगर आज युवावस्था में ही महिलाएं इस बीमारी की चपेट में आती जा रही हैं। मनुष्य के ग्ले में थायराइड नाम की एक ग्रंथि होती है, जो शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करती है। मगर जब इस ग्रंथि में सूजन पैदा होने लग जाए, तो इसकी कार्य क्षमता पहले से ज्यादा या तो बढ़ जाती है या कम हो जाती है। जिसे आम भाषा में थायराइड कहा जाता है।

nari

थायराइड दो प्रकार का होता है, हाइपो थायराइड और हाइपर थायराइड, हाइपो थायराइड की शिकार महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है, वहीं हाइपर थायराइड में वजन कम होने की समस्या हो जाती है। 20-30 साल में थायराइड का शिकार होने की वजह से औरतों में इनफर्टिलिटी (मां बनने में दिक्कत) का शिकार हो रही हैं।

nari

डॉक्टरों द्वारा की कई जांच और रिसर्च के मुताबिक थायरॉयड हार्मोन के स्तर में फेर बदल होने के कारण  हाइपोथायरॉयडिज्म की परेशानी जन्म लेती है, जिसका बुरा प्रभाव ओव्यूलेशन की प्रक्रिया पर पड़ता है। ऐसा होने से बहुत ही कम उम्र में महिलाएं मां नहीं बन पाती या फिर बांझपन का शिकार हो जाती हैं।

समय रहते करें पहचान

थायराइड एक तरह की साइलेंट किलर प्रॉबल्म है, यह आपके शरीर को धीरे-धीरे कमजोर और खोखला करती रहती है। समय रहते इसकी जांच और पहचान करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं थाइरायड के शुरुआती लक्षण...

 

- थाइरायड के शुरुआत में महिलाओं को ख लगती है। 
- मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ने से भोजन पचाने में परेशानी होती है। 
- कब्ज और पेट खराब की समस्या बनी रहती है। 
- जरा सा काम करने पर थकान, वजन कम होना या बढ़ना, त्वचा का ड्राई रहना जैसी परेशानियां।
- पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग या फिर मासिक धर्म में अनियमितता।
- बहुत ज्यादा ठंड या एक दम से गर्मी लगने लग जाना।
- डिप्रेशन महसूस होना।
- ग्ले में सूजन और आवाज में बदलाव।
- कोलेस्ट्रोल का एक दम से बढ़ जाना इत्यादि।

थायराइड से बचने के आम टिप्स...

- जितना हो सके हेल्दी खाएं, घर का बना खाना आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है।
- जितना हो सके स्ट्रेस कम लें।
- चीनी युक्त और मैदे से बने पदार्थों से दूर रहें। 
- हर रोज एक्सरसाइज करें, महिलाओं को योग जरूर करना चाहिए।
- नींद पूरी लें, देर रात तक जागने से भी थायराइड की समस्या जन्म लेती है।

nari

थायराइड ग्रंथि के लिए बेस्ट डाइट...

अदरक का रस

सुबह खाली पेट आधे गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच अदरक का रस, 2 टीस्पून शहद, 3-4 पत्ते तुलसी और 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर सिप-सिप करके पानी का सेवन करें। इसे ग्ले को आराम महसूस होगा।

फैटी फिश

थायराइड ग्रंथि को हेल्दी रखने के लिए फैटी फिश का सेवन करें, दहीं खाएं, जितना हो सके विटामिन सी युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें।

ब्रोकली खाएं

थायराइड से बचने के लिए ब्रोकली जरुर खाएं। अगर आप ब्रोकली को उबालकर खाते हैं तो यह अधिक लाभ देती है। ब्रोकली का सूप पीने से भी फायदा मिलता है। 

nari

Related News