25 APRTHURSDAY2024 10:24:59 AM
Nari

हार्मोन्स को रखना चाहते हैं Balance तो डाइट में शामिल करें ये 5 Gluten Free अनाज

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Jun, 2022 05:13 PM
हार्मोन्स को रखना चाहते हैं Balance तो डाइट में शामिल करें ये 5 Gluten Free अनाज

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हार्मोन्स का बैलेंस होना भी बहुत ही आवश्यक है। महिलाओं को पीरियड्स, प्रेग्नेंसी के बाद कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। जिसके कारण उनके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने लगता है। हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखने के लिए पेट का स्वस्थ होना भी बहुत ही आवश्यक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लूटेन फ्री अनाज आपके हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

समक राइस का करें सेवन

आप हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए समक राइस का सेवन कर सकते हैं। समक राइस पेट में गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपकी आंतों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

ज्वार का करें सेवन 

ज्वार आपके पाचन के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से  इंसुलिन का लेवल भी नियंत्रिण में रहता है। आप ब्रेकफास्ट में ज्वार को डोसा बनाकर खा सकते हैं। यह मीठे से होने वाली क्रेविंग को भी दूर करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

आधे पके चावलों का करें सेवन

आधे पके चावलों में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी सहायता करते हैं। इसके अलावा यह आपके पेट को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप आधे पके        चावलों का पुलाव बनाकर खा सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। 

PunjabKesari

ओट्स का करें सेवन 

आप ओट्स का सेवन भी कर सकते हैं। यह घुलनशील फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह आपके पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आप चिया के बीजों में ओट्स मिलाकर खा सकते हैं या फिर इसके अलावा आप ऐसे ही ओट्स बनाकर उनका सेवन कर सकते हैं।  

रागी का करें सेवन

रागी आपके मल त्याग करने की प्रक्रिया को सही करने में मदद करती है। इसका सेवन करने से आपको कब्ज संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आप फर्मेंटेड रागी डोसा बनाकर खा सकते हैं। इसे अायरन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह आपकी थकान दूर करने में भी मदद करती है। 

PunjabKesari

Related News