28 APRSUNDAY2024 10:47:00 PM
Nari

अपनी बेटी  को अच्छा नहीं बोल्ड बनाओ...लड़कियाें के माता- पिता को प्रियंका चोपड़ा की सलाह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 May, 2023 04:15 PM
अपनी बेटी  को अच्छा नहीं बोल्ड बनाओ...लड़कियाें के माता- पिता को प्रियंका चोपड़ा की सलाह

"अच्छी लड़कियां इतिहास नहीं बनाती है बोल्ड लड़किया इतिहास बनाती हैं"... ये कहना है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का।  उनकी मानें तो लड़कियों को शुरू से ही बोल्ड बनाना चाहिए ताकि उन्हें आगे चलकर किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। प्रियंका का कहना है कि  बोल्ड लड़कियां ही अपने सपनों को आगे बढ़ाने और लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने की हिम्मत रखती हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा की कहानी इस बात का एक शक्तिशाली उदाहरण है कि जब लड़कियों को निर्भीक और निडर बनाया जाता है तो आगे जाकर वह कुछ भी हासिल कर सकती हैं। उनकी कहानी लड़कियों को विपरीत परिस्थितियों में साहसी बनने और जोखिम उठाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया है कि खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करके, हम बड़ी चीजें हासिल कर सकते हैं और अपने आसपास की दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

PunjabKesari

प्रियंका का मानना है कि लड़कियां अपने द्वारा चुने गए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं, वह क्या हासिल कर सकती हैं इसकी कोई सीमा नहीं है। देसी गर्ल एक इंटरव्यू में कहती है कि हमें लड़कियों पर invest जरूर करना चाहिए क्योंकि जब वह सफल होती है तो ना सिर्फ अपने परिवार को बल्कि Community को भी आगे बढ़ाती है। 

PunjabKesari
प्रियंका इस दौरान अपने माता- पिता का उदाहरण भी देती है, जिन्होंने  भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दी हैं।  उनकी पिता जहां आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे तो वही मां सैन्य बल में डॉक्टर थीं। मधु चोपड़ा  पायलट के लिए भी प्रशिक्षित हैं और 9 भाषाएं जानती हैं। प्रियंका बताती है कि उनके घर में जब नेम प्लेट लगी तो उसमें उनके माता- पिता का नाम लिखा हुआ था। प्रियंका बताती हैं कि ये देखकर उन्होंने अपने पिता से पूछा "क्या मैं इस घर में रह सकती हूं"।

PunjabKesari
देसी गर्ल ने आगे बताया कि "मेरे पिता ने कहा हां तुम्हारा भी घर है ये तो मैंने तुरंत कहा मेरा नाम तो नेम प्लेट में नही है। यह सुनते ही मेरे पापा ने तुरंत नेम प्लेट में मेरा नाम भी जुड़वा दिया। मेरे पापा ने एक बार भी मेरा मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि मेरी भावनाओं को समझा और 5 साल की बेटी की बात सुनकर अपना फैसला भी बदला "। प्रियंका का कहना है कि इसी तरह हमें अपने बच्चों को समझना होगा और उन्हें बोल्ड बनाना होगा।  
 

Related News