26 APRFRIDAY2024 7:01:44 PM
Nari

खाना देने आई मालकिन को ही PitBull ने बना लिया अपना शिकार, नोच- नोचकर छीन ली सांसें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jul, 2022 04:15 PM
खाना देने आई मालकिन को ही PitBull ने बना लिया अपना शिकार, नोच- नोचकर छीन ली सांसें

कुत्तों को लेकर अकसर यह कहा जाता है कि वह जिसका दिया हुआ खाना  खाते हैं, जिसके घर में रहते हैं उसी को अपना सबकुछ मान लेते हैं। वह अपने मालिक के लिए प्राणों की भी परवाह नहीं करते हैं। लेकिन लखनऊ में इससे उलट देखने को मिला, यहां जिस महिला के हाथ से कुत्ता रोज खाना खाता था उसी को ही अपना शिकार बना लिया। 

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं 80 साल की महिला सुशीला कि जिन्हे उन्ही के पालतू पिटबुल ने  नोच खाया। सुशीला त्रिपाठी  रिटायर्ड टीचर थी और वह ही हर रोज बेटे के पालतू कुत्ते को खाना खिलाती थी। घटना के समय पिटबुल खुला हुआ था और उसने अपनी मालकिन पर जानलेवा हमला बोल दिया। 

PunjabKesari
घर में अकेली होने के कारण महिला की कोई मदद भी नहीं कर पाया। जब तक आस पड़ोस के लोगों को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुत्ते ने इस तरह काटा था कि महिला का मांस तक अलग हो गया था। उनके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, अधिक खून बहने के कारण सुशीला ने दम तोड़ दिया था। 

PunjabKesari

बुजुर्ग सुशीला अपनी जान बचाने के लिए चीखी रही लेकिन पिटबुल उन्हे छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं था। उनका पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह लहुलूहान हो गया था। पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। 
 

Related News