02 MAYTHURSDAY2024 5:19:24 AM
Nari

Shimla की खूबसूरत वादियों में तबाही का मंज़र! बादल फटने से हुई Landslide...3 लोग लापता

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Jul, 2023 11:24 AM
Shimla की खूबसूरत वादियों  में तबाही का मंज़र! बादल फटने से हुई Landslide...3 लोग लापता


हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं बीते दिनों तबाही से पूरे प्रदेश का भारी नुकसान हुआ है, जो अभी भी जारी है। अब जिला शिमला के रोहडू के चिड़गांव में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां छौहारा विकास खंड की डिसवाणी पंचायत के तहत आने वाले लैला में तीन लोगों के मलबे में दबने की खबर भी सामने आ रही है। 

 

PunjabKesari

तीनों को ढूंढने का काम जारी है...

जगोटी गांव के निवासी रोशन लाल उनकी धर्मपत्नी भागा देबी लैला में ढाबा चलाते हैं। लेरिन शुक्रवार रात को बादल फटने से आए फ्लैश फ्लड में ढाबा बह गया। रोशन लाल के पोते कार्तिक  भी शुक्रवार को ढाबे में ही थे।  फ्लड आमे के बाद से तीनों लापता हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लोगों के साथ जेसीबी की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें हिमाचल प्रदेश से भारी बारिश की वजह से अब तक 4985.68 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। रिपोर्च की मानें तो प्रदेश भर में अब तक 138 लोगों की जान भी जा चुकी है। 

इसके अलावा 12 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 5 सड़क दुर्घटना, 6 लोग डूबने और एक मलबे में दबने की वजह से लापता हैं।

PunjabKesari

प्रदेश भर में 24 जून से लेकर अब तक 169 लोग घायल भी हुए हैं। प्रदेश में हुई तबाही में 586 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि 5030 घरों को नुकसान पहुंचने की भी खबर सामने आई है। बता दें पूरे प्रदेश में अब तक 65 लैंडस्लाइड और 46 फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

PunjabKesari

Related News