10 FEBTUESDAY2026 1:34:21 PM
Life Style

तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ सुधरी, इस एक्टर ने एक्स वाइफ संग अलग होने को बताया फायदेमंद

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Feb, 2026 11:47 AM
तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ सुधरी, इस एक्टर ने एक्स वाइफ संग अलग होने को बताया फायदेमंद

नारी डेस्क : आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहे इमरान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। खासतौर पर उन्होंने अपनी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक से तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि यह फैसला उनके लिए कैसे फायदेमंद साबित हुआ।

पर्दे से दूरी के बाद फिर सुर्खियों में इमरान

इमरान खान काफी समय से बॉलीवुड से दूर थे, लेकिन हाल ही में वह वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए। इस फिल्म में उनके मामा आमिर खान भी कैमियो में दिखे। इसके बाद से ही इमरान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।

PunjabKesari

एक्स वाइफ अवंतिका मलिक पर क्या बोले इमरान?

इमरान खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि अवंतिका के साथ उनका रिश्ता हेल्दी नहीं था। एक्टर ने कहा, हम दोनों का रिश्ता बहुत कम उम्र में शुरू हुआ था। 17-18 साल की उम्र में हमें यह समझ ही नहीं थी कि एक संतुलित रिश्ता कैसे निभाया जाता है। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2010 में शादी की थी। 2013 में बेटी इमारा का जन्म हुआ, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

यें भी पढ़ें : इस Actor ने अपनी ही शादी में पिता को बुलाना जरूरी नहीं समझा

 

तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ बेहतर हुई

इमरान खान ने तलाक को लेकर समाज की सोच पर भी बात की। उन्होंने कहा, लोग मानते हैं कि तलाक के बाद मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है, लेकिन मेरे साथ बिल्कुल उल्टा हुआ। तलाक के बाद मेरी मानसिक स्थिति बेहतर हुई। उन्होंने साफ किया कि इस अलगाव में किसी एक की गलती नहीं थी, बल्कि उस समय दोनों ही चीजों को समझने और परखने में सक्षम नहीं थे। फिलहाल इमरान खान लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

 

इमरान खान की अपकमिंग फिल्म

इमरान खान ने 2008 की सुपरहिट फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। अब वह जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Related News