01 MARSUNDAY2026 2:06:50 AM
Nari

इस Actor ने अपनी ही शादी में पिता को बुलाना जरूरी नहीं समझा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 07 Feb, 2026 11:28 AM
इस Actor ने अपनी ही शादी में पिता को बुलाना जरूरी नहीं समझा

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने पिछले साल 14 फरवरी को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की थी। यह शादी दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर पर बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई थी। हालांकि, इस शादी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि इसमें प्रतीक के पिता राज बब्बर और उनके सौतेले भाई-बहन शामिल नहीं थे। शादी के बाद इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सवाल उठे और कपल को जमकर ट्रोल किया गया। अब करीब एक साल बाद, प्रतीक और प्रिया ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है।

क्यों नहीं बुलाया पिता को शादी में?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक बब्बर ने कहा कि लोगों को इस फैसले के पीछे की सच्चाई नहीं पता। उन्होंने कहा सिर्फ इंडस्ट्री के कुछ लोग ही सच जानते हैं। बाहर की दुनिया को नहीं पता कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है। लेकिन एक दिन सच जरूर सामने आएगा। चाहे वो किताब में हो, इंटरव्यू में हो या किसी कहानी के जरिए। प्रतीक ने साफ किया कि यह फैसला किसी गुस्से या जल्दबाजी में नहीं लिया गया था, बल्कि इसके पीछे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई संवेदनशील पहलू हैं।

PunjabKesari

प्रिया बनर्जी ने ट्रोलिंग पर क्या कहा?

प्रिया बनर्जी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना था, आजकल ट्रोल करना लोगों की आदत बन चुकी है। मैं अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती हूं और किसी की नकारात्मक राय मुझे प्रभावित नहीं करती। प्रिया ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी प्राथमिकता अपनी मानसिक शांति और रिश्ते की सच्चाई को दिया है, न कि बाहरी दबाव को।

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

 

मुश्किल दौर ने बनाया और मजबूत

प्रिया ने बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने और प्रतीक ने जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे थे। उन्होंने कहा, जिंदगी ने हमें पहले ही परख लिया था कि हम साथ टिक पाएंगे या नहीं। हर चुनौती में हमने एक टीम की तरह काम किया और एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। उनके मुताबिक, यह पूरा अनुभव उनके रिश्ते को और मजबूत बना गया और उन्होंने हर हालात में एक-दूसरे का साथ चुना।

यें भी पढ़ें : आखिर कार सामने आ गया सच की क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी

परिवार से दूरी पर अब भी सस्पेंस

गौरतलब है कि प्रतीक की शादी में न शामिल होने को लेकर उनके सौतेले भाई-बहन आर्य बब्बर और जूही बब्बर ने भी उस समय सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, प्रतीक अब भी इस पूरे मामले की पूरी सच्चाई साझा करने से बचते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, प्रतीक बब्बर के बयान के बाद यह साफ है कि इस कहानी में अभी कई अनकहे सच बाकी हैं, जिनके सामने आने का इंतजार दर्शक और फैंस कर रहे हैं।

Related News