25 APRTHURSDAY2024 7:08:51 PM
Nari

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर जुकिनी बच्चों को देगी फायदे, इस उम्र में करें Parents देना शुरु

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Oct, 2022 02:36 PM
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर जुकिनी बच्चों को देगी फायदे, इस उम्र में करें Parents देना शुरु

बच्चों को स्वस्थ खिलाना माता-पिता के लिए एक बहुत ही मुश्किल कार्य होता है। क्योंकि बच्चे खाने में सौ तरह की आनाकानी करते हैं। खासकर छोटे बच्चे के स्वास्थ्य के लेकर माता-पिता को और भी ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। खासकर 6 महीने के बाद जब बच्चों को संपूर्ण आहार जैसे सब्जियां, अनाज और हल्की-फुल्की चीजें दे जाती हैं तो पेरेंट्स थोडे़ परेशान हो जाते हैं। बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए न्यूट्रिएंट्स बहुत ही आवश्यक होते हैं। ऐसे में यदि आप भी बच्चे के पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खिलाना चाहते हैं तो जुकीनी खिला सकते हैं। जुकिनी एक अमेरिकन सब्जी है लेकिन यह भारत में बहुत ही प्रयोग की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्चों की कितनी मात्रा में जुकीनी का सेवन करवा सकते हैं...

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व 

जुकिनी में विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। रुटीन में यदि आप जुकिनी का सेवन करते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। 

PunjabKesari

 न्यूट्रिएशन से भरपूर होती है जुकिनी

जुकिनी में न्यूट्रिएशन की मात्रा भी काफी अच्छी पाई जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 100 ग्राम जुकिनी में 124 ग्राम न्यूट्रिएशन की मात्रा पाई जाती है जिसमें से कार्बोहाइड्रेट्स 4.2 ग्राम, कैल्शियम 18.6 ग्राम, मैग्नीशियम 21.1 ग्राम, प्रोटीन 1.5 ग्राम, डायटरी फाइबर 1.4 ग्राम, विटामिन सी 21.1 मिलीग्राम के करीब पाया जाता है। इसका सेवन करना बच्चों के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

 कब दे बच्चों को जुकिनी? 

आप बच्चों को जुकिनी उस समय देना शुरु करें जब वह संपूर्ण आहार को अच्छे से खा पाए। 8 या 9 महीने के बच्चे को आप जुकिनी दे सकते हैं। उबालकर आप बच्चों को इसका सेवन करवा सकते हैं। इसके अलावा शोरबा या इसका सूप बनाकर भी आप बच्चों को पिला सकते हैं। लेकिन पहले थोड़ी मात्रा में जुकिनी आप बच्चों को खिलाएं, इसके बाद धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाते जाएं।  

जुकिनी के बच्चों के लिए स्वास्थ्य लाभ 

जुकिनी में विटामिन-सी, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद 

जुकिनी में कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह बच्चों के दांतों और हड्डियों के विकास के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 1-3 उम्र के बच्चों के शरीर में यदि कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप जुकिनी का सेवन बच्चों के करवा सकते हैं। 

इम्यूनिटी करे मजबूत 

बच्चों की इम्यूनिटी भी बहुत ही कमजोर होती है। इसलिए वह काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। जुकिनी में फास्फोरस की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। यह बच्चे के शरीर के फंक्शन्स को ठीक करने में मदद करती है। इसलिए बच्चों को आप जुकिनी खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

मैग्नीशियम से होती है भरपूर 

जुकिनी में मैग्नीशियम की मात्रा भी काफी अच्छी पाई जाती है। दांतों और हड्डियों के विकास के लिए मैग्नीशियम बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित तौर पर जुकिनी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। 

Related News