26 APRFRIDAY2024 9:40:01 PM
Nari

अंकुरित काले चने खाने से मिलते हैं शरीर को कई बेमिसाल फायदे

  • Updated: 05 Jun, 2017 01:10 PM
अंकुरित काले चने खाने से मिलते हैं शरीर को कई बेमिसाल फायदे

अंकुरित चने के फायदे : काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होेते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन होेते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। ज्यादातर लोग काले चने की सब्जी बनाकर खाते हैं लेकिन अंकुरित चने खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानिए इन्हें अकुंरित करने का तरीका और फायदे...    शहद में मिलाकर खाएं काले चने, फिर देखें कमाल

 

अंकुरित करने की विधि

इसके लिए सुबह एक मुट्ठी काले चनों को अच्छे से धोकर साफ पानी में भिगो दें और रात को सोने से पहले इसका पानी निकाल कर किसी साफ गीले कपड़े में लपेटकर हवादार जगह में रख दें। अगले दिन सुबह तक चने अंकुरित हो जाएंगे। इनमें नमक और मसाला डालकर खा सकते हैं या इसमें बारीक प्याज और टमाटर मिलाकर स्लाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। 

 

अंकुरित चने के फायदे

 

1. एनर्जी
अंकुरित चनों में काफी मात्रा में एनर्जी होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।



2. फर्टिलिटी बढ़ाए
जिन महिलाओं में अंदरूनी कमजोरी होती है उन्हें रोज अकुंरित चने शहद के साथ लेने चाहिए। इससे उन्हें मां बनने का सुख मिलेगा।



3. पुरूषों की कमजोरी
अंकुरित चने में 1 चम्मच शक्कर मिलाकर खाने से पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है।  रोज खाएं मुट्ठी भर अंकुरित काले चने और फिर देखें कमाल


4. कब्ज
इनमें काफी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को स्वस्थ करता है। रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।



5. यूरिन की समस्या
जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है उन्हें अंकुरित चने के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। 



6. स्किन प्रॉब्लम
अंकुरित चने में बिना नमक डाले इसे अधिक चबाकर खाने से त्वचा में निखार आता है और खुजली और रैशेज की समस्या भी ठीक होती है।



7. मसल्स बनाए
जिम में जाकर बॉडी बनाने वाले मर्दों के लिए अंकुरित चने बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे मसल्स का निर्माण होता है।



8. सर्दी-जुकाम
अंकुरित चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से शरीर दूर रहता है।


9. डायबिटीज
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें अंकुरित चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। 


10. खून की कमी
शरीर में खून की कमी होने पर अंकुरित चनों खाएं। इसमेें शरीर को काफी मात्रा में अायरन मिलता है जो खून की कमी को पूरा करता है और एनीमिया जैसी समस्या को भी दूर करता है।

 

Related News