19 APRFRIDAY2024 6:06:47 AM
Nari

पीरियड्स के समय औरतों का शरीर में आते हैं ये 5 बदलाव

  • Updated: 24 Oct, 2017 06:23 PM
पीरियड्स के समय औरतों का शरीर में आते हैं ये 5 बदलाव

पीरियड्स के समय शरीर बदलाव : पीरियड्स औरतों की जिंदगी का खास हिस्सा है। सही समय पर पीरियड्स न आएं तो इससे सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां आ सकती है लेकिन मासिक धर्म के दौरान भी बॉडी में कई तरह के हॉर्मोंनल बदलाव आते हैं। जिससे शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए सेहत का खास ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। खान-पान में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी है। इस दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या फिर योग करने से भी फायदा मिलता है। पीरियड्स खत्म होने से पहले भी बॉडी में कुछ दिक्कतें आ जाती हैं,जिनके बारे में जानना जरूरी है। 

 

माहवारी से पहले की स्थिति के क्या लक्षण हैं


1. इस समय ब्रैस्ट में दर्द होना आम बात है। यह दर्द पीरियड्स खत्म होने पर ठीक हो जाती है।

2. कुछ औरतों की आंखोें में इस समय रूखापन आ जाता है। हैल्दी डाइट को खाने में शामिल करके इससे राहत पा सकते हैं। 

3. त्वचा का रूखापन होने पर रोजाना नारियल का तेल लगाएं। पीरियड्स में यह परेशानी आम सुनने को मिलती है। 

4. हार्मोनल बदलाव के कारण कमर में दर्द होने लगता है। गर्म पानी से इसकी सिकाई कर सकते हैं। 

5. कुछ औरतों को इस समय तनाव का भी सामना करना पड़ता है। किसी से बात न करने का मन करना,उखडे-उखड़े रहना और गुस्सा आना आम परेशानी है। इस समय पार्टनर को इस समस्या को समझते हुए पत्नी का पूरा साथ देना चाहिए। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News