29 MARSATURDAY2025 2:14:19 PM
Nari

‘चटोरी रजनी’ का दर्द समझ सकते हैं ये सेलेब्स,  जवान बच्चों की मौत के बाद इनकी भी उजड़ गई थी दुनिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Feb, 2025 06:41 PM
‘चटोरी रजनी’ का दर्द समझ सकते हैं ये सेलेब्स,  जवान बच्चों की मौत के बाद इनकी भी उजड़ गई थी दुनिया

नारी डेस्क: मां-बाप के लिए अपनी औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता, दिन- रात उन्हें बस अपने बच्चे की ही फिर्क रहती है। हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे पेरेंट्स भी हैं जिनकी जिंदगी में औलाद की खुशियां तो आई लेकिन कुछ समय के लिए। रजनी जैन भी उनमें से जिन्होंने अपने जवान बेटे को खो दिया, एक सड़क हादसे ने उनका सब बर्बाद कर दिया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘चटोरी रजनी’ के नाम से मशहूर रजनी के दुख को वही समझ सकता है जिसने खुद ये दर्द सहा हो। आज हम आपको बॉलीवुड में कई ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भी रजनी की तरह अपने जवान बच्चों को खोने का असहनीय दर्द सहा है। 

PunjabKesari
कृष्ण कुमार
 
टी-सीरीज़ के सह-संस्थापक कृष्ण कुमार ने अपनी 21 वर्षीय बेटी तीशा कुमार को जुलाई 2023 में कैंसर से खो दिया। अपनी एकलौती बेटी की मौत ने उन्हें बुरी तरह से तोड़ दिया था। 

PunjabKesari

आशा भोंसले

प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले ने अपने दो बच्चों को खोया। भोसले की बेटी वर्षा ने 8 अक्टूबर 2012 में सुसाइड कर लिया था। 

PunjabKesari

मौसमी चटर्जी

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का 2019 में निधन हो गया। पायल 45 वर्ष की थीं और मधुमेह से पीड़ित थीं।  बढ़ती उम्र के साथ उनकी तबीयत और खराब होती चली गई। मौसमी चटर्जी ने  उन्होंने दामाद और उनके घरवालों पर पायल की देखभाल न करने का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

कबीर बेदी 

अभिनेता कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने 26 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली थी,  जिसका ग़म एक्टर को आज भी अंदर से सालता रहता है। कबीर बेदी ने एक बार कहा था कि-   ये मेरी जिंदगी की शायद सबसे बड़ी ट्रैजिडी है।'

PunjabKesari

दिव्या सेठ

दिव्या सेठ ने भी अपनी जवान बेटी को खोया है।  उनकी 24 साल की बेटी मिहिका की मौत बुखार बिगड़ने की वजह से पड़ने वाले दौरे की वजह से हुई है। अपनी बेटी की मौत के बाद वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थी।

PunjabKesari

शेखर सुमन
 
अभिनेता शेखर सुमन के 11 वर्षीय बेटे आयुष का दुर्लभ हृदय रोग के कारण निधन हो गया था। एक्टर ने बताया था कि बेटे को खाने के बाद उनके अंदर जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। इनता ही नहीं, वह जमीन पर अपना सिर तक पीटने लगे थे।

Related News