10 MARTUESDAY2026 11:09:42 PM
Life Style

पूरी Diet-Exercise करने के बाद भी नहीं हो रहा Weight loss तो ये कारण समझें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 10 Mar, 2026 08:36 PM
पूरी Diet-Exercise करने के बाद भी नहीं हो रहा Weight loss तो ये कारण समझें

नारी डेस्कः कई लोग सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने के बावजूद पतले नहीं हो पाते। इसके पीछे सिर्फ “ज्यादा खाना” की आदत ही नहीं बल्कि कई शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल कारण भी होते हैं। चलिए इन सब बातों को आसानी से समझने की कोशिश करते हैं। 

पतले न होने के मुख्य कारण

धीमा मेटाबोलिज़्म (Slow Metabolism)

कुछ लोगों का शरीर कैलोरी जल्दी नहीं जलाता। उम्र बढ़ने, थायरॉइड या हार्मोनल बदलाव के कारण मेटाबोलिज़्म धीमा हो सकता है।
कारणः  डाइट और एक्सरसाइज करने पर भी वजन धीरे-धीरे कम होता है।

मेटाबोलिज़्म कैसे तेज किया जा सकता है?

मेटाबोलिज़्म को बेहतर बनाने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। सबसे पहले संतुलित और पौष्टिक आहार लें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल हों। नियमित एक्सरसाइज, खासकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वॉकिंग, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ाती है। पर्याप्त नींद लेना और तनाव को कम करना भी मेटाबोलिज़्म के लिए जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी और तनाव हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त पानी पीना और लंबे समय तक भूखे न रहना भी मेटाबोलिज़्म को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। इन आदतों को नियमित रूप से अपनाने से धीरे-धीरे शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ सकती है और वजन नियंत्रित करने में आसानी होती है।

हार्मोनल असंतुलन

थायरॉइड की समस्या, इंसुलिन रेसिस्टेंस, कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन)
कारणः शरीर फैट जमा करने लगता है और वजन कम नहीं होता।
बचावः पहले हार्मोनल को बेलेंस में रखें। 
PunjabKesari

गलत डाइट प्लान

बहुत कम खाना या “क्रैश डाइट” लेना। 
बॉडी में पोषण की कमी
कारणः शरीर भूख कम होने पर भी फैट स्टोर करता है।
बचावः  खाना ना छोड़ें जो भी खाएं सही खाएं।

अप्रभावी एक्सरसाइज

सिर्फ कार्डियो या सिर्फ वेट ट्रेनिंग
सही तकनीक न अपनाना
कारणः मांसपेशियां कम नहीं बनती और फैट कम नहीं होता।
बचावः  किसी एक्सरपर्ट से सलाह लें और सही एक्सरसाइज का चयन करें।

नींद की कमी और तनाव

पर्याप्त नींद न लेना
लगातार तनाव में रहना। 
कारणः हार्मोन प्रभावित होते हैं और फैट बर्न कम हो जाता है।
बचाव ः पर्याप्त नींद लें कम से कम 8 घंटे। 

अनुवांशिक कारण (Genetics)

कुछ लोगों का शरीर स्वाभाविक रूप से वजन तेजी से नहीं घटाता।
“थिक बॉडी” या “एंडोमॉर्फ़ टाइप” में फैट स्टोर होना आसान होता है।

छुपी हुई स्वास्थ्य समस्याएं

PCOS, माइग्रेन दवा या स्ट्रॉइड लेने से भी वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।

क्या करें

डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से जांच कराएं (हार्मोन, थायरॉइड, ब्लड शुगर)
संतुलित डाइट और सही एक्सरसाइज अपनाएं (कार्डियो + स्ट्रेंथ ट्रेनिंग)
पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट
धीरे-धीरे बदलाव को अपनाएं, “फैट लॉस” समय लेता है।

याद रखें ये बातें 

हर किसी का शरीर अलग होता है। डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद वजन न कम होना सिर्फ आपकी कोशिश की कमी नहीं, बल्कि मेटाबोलिज़्म, हार्मोन, नींद और जीन जैसी कई वजहों से हो सकता है। सही योजना और धैर्य से ही परिणाम मिलते हैं।

Related News