16 APRTHURSDAY2026 1:48:02 AM
Nari

सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी ये इशारे करती तो समझ जाओ

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 15 Apr, 2026 09:12 PM
सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी ये इशारे करती तो समझ जाओ

नारी डेस्कः शरीर में जब खून सामान्य से गाढ़ा हो जाता है तो शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  जब ये गाढ़ा  (High Blood Viscosity) होता है तो कई तरह की गंभीर समस्याएं शुरू होने लगती है क्योंकि खून का बहाव काफी धीमा हो जाता है  लेकिन गाढ़ा खून होता कैसे है? तो बता दें कि खून गाढ़ा होना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त सामान्य से अधिक चिपचिपा हो जाता है और उसका बहाव धीमा पड़ जाता है। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। यह समस्या कई बार बिना लक्षण के भी होती है, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

खून गाढ़ा होने से होने वाली समस्याएं

खून गाढ़ा होने पर शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। सबसे बड़ी समस्या खून के थक्के यानि क्लॉट्स बनने की। 
खून के थक्के बननाः इससे गाढ़ा खून आसानी से जम जाता है और इससे Deep Vein Thrombosis (DVT) का खतरा बढ़ जाता है। 
दिल को खतराः इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है क्योंकि ब्लड फ्लो धीमा होने से सीधा हार्ट पर दबाव बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। 
स्ट्रोक का खतराः दिल की तरह दिमाग की नसों में ब्लॉकेज हो सकता है। इससे स्ट्रोक (लकवा) हो सकता है। दिल और दिमाग का ब्लॉकेज जानलेवा साबित हो सकता है। 
पैरों में दर्द और सूजनः जब खून का दौरा शरीर में सही से नहीं हो पाता तो इससे सूजन और दर्द की समस्या भी हो सकती है, खास कर अगर ब्लड का सर्कुलेशन पैरों में सही से नहीं हो रहा तो भारीपन, सूजन और दर्द होना लाजमी है। 
PunjabKesari
चक्कर और सिरदर्दः दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है।
थकान और कमजोरीः शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई कम होने से जल्दी थकान होती है।
आंखों और त्वचा पर असरः खून गाढ़ा होने पर आंखों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड नहीं पहुंच पाता, जिससे धुंधला दिखना शुरू हो सकता है। साथ ही त्वचा का रंग फीका या नीला पड़ सकता है, क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। अगर ये सारे लक्षण आपको दिख रहे हैं तो बिना देरी किए ब्लड थिकनेस का टेस्ट जरूर करवाएं ताकि समय रहते आपको समस्या का पता चल सके। 
PunjabKesari

किन कारणों से खून गाढ़ा होता है?

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
ज्यादा फैट और जंक फूड
स्मोकिंग और शराब
हाई कोलेस्ट्रॉल। 
PunjabKesari

खून गाढ़ा है तो क्या खाएं और क्या नहीं?

खून गाढ़ा होने पर सही डाइट बहुत जरूरी होती है क्योंकि खानपान से ही ब्लड का फ्लो बेहतर या खराब होता है। आपकी डाइट में कुछ चीजें शामिल होनी चाहिए और कुछ से परहेज करना जरूरी है। 

हरी सब्जियांः पालक, मेथी, ब्रोकोली-ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारती हैं।
फलः संतरा, नींबू, अनार, बेरीज-खून को पतला रखने में मदद करते हैं।
लहसुन और अदरकः ये नेचुरल ब्लड थिनर की तरह काम करते हैं।
ओमेगा-3 युक्त फूडः अखरोट, अलसी के बीज, मछली – खून को गाढ़ा होने से बचाते हैं।
ज्यादा पानीः डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा होता है, इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
हल्दीः सूजन कम करती है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाती है।
PunjabKesari

क्या नहीं खाना चाहिए?

जंक और तला-भुना खानाः ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर ब्लड को गाढ़ा करता है।
ज्यादा चीनीः मीठे पेय और मिठाइयां ब्लड को गाढ़ा करने में योगदान देती हैं।
ज्यादा नमकः शरीर में पानी रोककर सूजन और समस्या बढ़ाता है।
शराब और स्मोकिंगः ब्लड सर्कुलेशन खराब करते हैं।
ज्यादा रेड मीटः फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

याद रखें कि खून गाढ़ा होने पर सही डाइट अपनाना बहुत जरूरी है। हेल्दी खानपान और पर्याप्त पानी पीकर आप इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
 

Related News