12 MAYTUESDAY2026 6:59:26 PM
Nari

ज्यादा कच्चा आम खाने से हो सकती हैं ये बीमारी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 May, 2026 01:51 PM
ज्यादा कच्चा आम खाने से हो सकती हैं ये बीमारी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

नारी डेस्क:  गर्मी के मौसम में कच्चा आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत पर उल्टा असर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे आम में मौजूद तेज खट्टापन और प्राकृतिक एसिड शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकते हैं।  तो चलिए ऐसे में हम आपको बताते हैं इस आर्टिकल में कच्चा आम ज्यादा  खाने से कौन सी बीमारी का होने का डर अधिक होता हैं। 

पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं आम

कच्चे आम में फाइबर और एसिड की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे ज्यादा खा लिया जाए तो पेट दर्द, मरोड़ और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में इसका उल्टा असर भी देखने को मिलता है, जिससे कब्ज की शिकायत बढ़ सकती है।

PunjabKesari

गले में जलन और एलर्जी का खतरा

कच्चे आम के छिलके और ऊपर मौजूद एक सफेद परत, जिसे कई जगह “चीप” कहा जाता है, अगर अच्छी तरह साफ न की जाए तो गले में जलन और खुजली पैदा कर सकती है। कुछ मामलों में यह एलर्जी या हल्के संक्रमण का कारण भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें:  खराब मसूड़ों से जल्दी बढ़ सकती है उम्र! जानिए एक्सपर्ट की राय

एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है

कच्चा आम स्वभाव से काफी खट्टा होता है। इसका अधिक सेवन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे हार्टबर्न, खट्टी डकार और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से एसिडिटी रहती है, उन्हें खासतौर पर सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

दांतों की सेहत पर भी पड़ता है असर

कच्चे आम में मौजूद साइट्रिक और मैलिक एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर दांतों में झनझनाहट महसूस हो सकती है और गर्म-ठंडा खाने में परेशानी हो सकती है।

जोड़ों के दर्द और आयुर्वेदिक नजरिया

आयुर्वेद के अनुसार, खट्टे फलों का ज्यादा सेवन शरीर में “वात” दोष को बढ़ा सकता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जो पहले से गठिया या आर्थराइटिस जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं।
 PunjabKesari
 

Related News