26 APRFRIDAY2024 11:34:20 AM
Nari

हिजाब विवाद: स्वरा ने घटना को बताया शर्मनाक, ऋचा चड्ढा बोलीं- 'मैं तुम्हारे जैसे लोगों पर थकती हूं"

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Feb, 2022 03:32 PM
हिजाब विवाद: स्वरा ने घटना को बताया शर्मनाक, ऋचा चड्ढा बोलीं- 'मैं तुम्हारे जैसे लोगों पर थकती हूं

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने की लड़ाई अब सिर्फ 'हिजाब' का मुद्दा ही नहीं रह गया है बल्कि इसने 'हिंदू बनाम मुस्लिम ' विवाद का रूप ले लिया है। जहां पड़ोसी देश पाकिस्तान के मंत्री इस विवाद पर तंज कस रहे हैं वहीं बॉलीवुड से भी इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। एक मुस्लिम लड़की के भगवा धड़े से घिरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने भी इस वीडियो पर अपना विरोध जताया है और इसे गलत बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दरअसल, यह वीडियो कर्नाटक के एक कॉलेज का बताया जा रहा है। जहां एक छात्र बुर्का पहनकर कॉलेज परिसर में पहुंचता है। वहां मौजूद भगवा दुपट्टा पहने लड़कों का झुंड एक लड़की (मुस्कान) के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। फिर यह सब लड़की का पीछा करने लगता है। उन्हें देखकर छात्रा भी जोर-जोर से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाने लगती है। इसके बाद भगवाधारी छात्र जय श्री राम का जाप करते हैं।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए छात्रों को 'भेड़िये' बताकर इस घटना को शर्मनाक बताया।

वहीं, ऋचा चड्ढा ने छात्रों को कायरों का झुंड बताते हुए इमरान खान नाम के शख्स के ट्वीट को रीट्वीट कर इस घटना की निंदा की। महिलाओं के सपोर्ट में बात करते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा,  "अपने बेटों को बेहतर तरीके से बड़ा करें! बदसूरत, कायरों का एक झुंड एक अकेली महिला पर एक पैक में हमला करता है और उस पर गर्व महसूस करता है? लूजर्स! शर्मनाक... वे कुछ सालों में बेरोजगार, अधिक निराश और दरिद्र हो जाएंगे। क्या गरीब परवरिश! उनके लिए कोई सहानुभूति नहीं, कोई मोचन नहीं। मैं तुम्हारे जैसे लोगों पर थकती हूं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हिजाब पहने लड़की को परेशान करने के लिए प्रदर्शनकारियों की आलोचना करते हुए जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, "मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के सपोर्ट में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं लेकिन लेकिन साथ ही मुझे गुंडों की उन भीड़ पर गुस्सा आता है जो लड़कियों के एक छोटे समूह को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी असफल रूप से। क्या ये मर्दानगी है? अफसोस की बात है।"

गौरतलब है कि पूरे विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडापी शहर के एक स्कूल से हुई, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब की जगह स्कूल यूनिफॉर्म में आने को कहा गया, जिसे छात्राओं ने मना कर दिया और कोर्ट में केस दाखिल कर दिया।

Related News