28 APRSUNDAY2024 8:56:10 AM
Nari

इन घरेलू नुस्खों से दूर करें कपड़ों पर लगें स्याही के दाग

  • Updated: 21 Mar, 2018 12:35 PM
इन घरेलू नुस्खों से दूर करें कपड़ों पर लगें स्याही के दाग

कॉलेज या ऑफिस जाने वाले लोगों के कपड़ों पर स्याही के निशान लगना आम सी बात है। स्याही के दाग पड़ने से कपड़े खराब हो जाते हैं। ये दाग इतने जिदी होते हैं कि जल्दी निकलते नहीं हैं। स्याही के दाग को हटाने के लिए लोग बाजार से मंहगे प्रॉडक्ट्स लेकर आते हैं जिसमें बहुत से पैसे लग जाते हैं। अगर कम पैसों में दाग हटाना चाहते हैं तो घरेलू तरीकों से बिना किसी परेशानी के हटा सकती है। आज हम आपको उन्हीं घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

 

1. टूथपेस्‍ट

PunjabKesari
कपड़ो पर लगे स्याही के दाग को मिटाने के लिए टूथपेस्ट सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। सबसे पहले बिना जेल का टूथपेस्ट लें। उसको वहां पर लगाएं जहां स्याही का दाग लगा हो। अब उसको सूखने दें। जब टूथपेस्ट अच्छे से सूख जाएं तो उसको किसी डिटर्जेंट से धो लें।

 

2. नेल पेंट रिमूवर
दाग को साफ करने के लिए सबसे पहले कॉटन को नेल पेंट रिमूवर में डुबोएं। अब इसको इंक लगे दाग पर रगड़े। इसके बाद सादे पानी से दाग को साफ करें।

 

3. नमक 
दाग वाली जगह पर नमक लगाएं। अब उसको गीले टिशू और ब्रश के साथ साफ कीजिए। एेसा तब तक करें जब तक इंग का निशान साफ न हो जाए।


4. दूध
जिस कपड़े पर स्याही का निशान लगा है उसको पूरी रात दूध में डूबो कर रखें। सुबह उठकर उसको डिटर्जेंट से साफ कर लें। 

 

5. शराब 

PunjabKesari
निशान हटाने के लिए शराब का नुस्खा सबसे अच्छा है। दाग साफ करने के लिए सबसे पहले शराब को दाग पर हल्‍का सा शराब रगड़े। रगड़ने के बाद उसे सर्फ के घोल में डुबो कर रख दें। उसके बाद कपड़े को धो लें।

 

6. कार्नस्‍टार्च
कार्नस्‍टार्च से भी स्याही के दाग को साफ किया जा सकता है। सबसे पहले कार्नस्टार्च को दूथ में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को दाग पर लगा कर छोड़ दें। कुछ मिनटों के बाद ब्रश से साफ कर लें। इस तरह से कुछ ही मिनटों में आसानी से दाग को साफ किया जा सकता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News