29 APRMONDAY2024 10:09:48 AM
Nari

जानवरों का मल खिलाया,  कुत्ते के जंजीर से बांधा.... इस महिला की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Aug, 2023 06:28 PM
जानवरों का मल खिलाया,  कुत्ते के जंजीर से बांधा.... इस महिला की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

 इंडोनेशियाई में दिल दहला देने वाली हरकत को सरेआम अंजाम दिया जाता है। यहां की एक महिला ने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस महिला के साथ ना सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उसे कुत्ते के पिंजरे में जंजीर के साथ बांध कर रखा गया और  जानवरों का मल खाने के लिए भी मजबूर किया गया। 

PunjabKesari
महीनों तक उत्पीड़न झेलने के बाद 24 वर्षीय लड़की अब ठीक से चल भी नहीं पाती है, उसके पैरों पर जलने के निशान भी हैं। हम बात कर रहे हैं सिती खोतिमा की जो मांं- बाप का कर्ज उतारने के लिए नौकरानी के रूप में काम कर रही थी। वह रोते हुए बताती है कि-  "जब भी मैं यह सोचती हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, मेरा सिर दर्द करने लगता है।" सिती खोतिमा का मामला इंडोनेशिया में अनोखा नहीं है, एक ऐसा देश जहां घरेलू कामगारों की सुरक्षा के लिए कोई बिल नहीं है, जिसके कारण चार मिलियन से अधिक लोग ज्यादातर महिलाएं, दुर्व्यवहार का शिकार होती हैं। 
 

PunjabKesari
पिछले महीने, खोतिमा के 70 वर्षीय नियोक्ता को दक्षिण जकार्ता में शारीरिक शोषण के लिए चार साल की कैद हुई थी, जबकि महिला के पति और बेटी और छह अन्य नौकरानियों को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी। खोतिमा ने एक चैनेल के साथ बातचीत में कहा- नौकरी के दौरान उनके साथ भी रेप हुआ था, हालांकि वह इस बारे में बात नहीं कर पाईं।

PunjabKesari

खोतिमा ने बताया कि उसके साथ दुर्व्यवहार तब शुरू हुआ जब एक अन्य कर्मचारी ने उस पर छोटी-मोटी चोरी का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने  चोरी की बात से इनकार किया है। उस पर यातना  इस हद तक बढ़ गई कि उसके नियोक्ताओं ने कथित तौर पर उसे कुत्ते का मूत्र पीने और उसका अपशिष्ट खाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जंजीरों से भी बांधा गया। उसके शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। 


 

Related News