29 APRMONDAY2024 1:47:37 PM
Nari

श्रीकृष्ण को नहीं लगा सकते 56 भोग तो अर्पित करें ये 6 चीजें, खुश हो जाएंगे कान्हा

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Sep, 2023 03:55 PM
श्रीकृष्ण को नहीं लगा सकते 56 भोग तो अर्पित करें ये 6 चीजें, खुश हो जाएंगे कान्हा

भगवान श्रीकृष्ण ने पैदा होते ही सृष्टि को अपनी तरह-तरह की लीलाओं से आकर्षित कर लिया था। बाल स्वरुप में उन्होंने कई अधर्मियों को सबक सिखाने के साथ-साथ अपनी नटखट अदाओं से भी बृजवासियों का दिल जीत लिया था। माता यशोदा के पुत्र श्रीकृष्ण की मासूमियत के सारे ब्रज वासी दीवाने थे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए हर साल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्त श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाते हैं परंतु यदि किसी कारण वश आप कान्हा को 56 चीजें नहीं अर्पित कर सकते तो उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाकर कान्हा की कृपा पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप श्रीकृष्ण को अर्पित कर सकते हैं। 

पंजीरी 

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाएं। धनिया पंजीरी का भोग अर्पित करके आप कान्हा की  कृपा पा सकते हैं। धनिया पंजीरी बनाने के लिए चीनी का बूरा, धनिया पाउडर, बारीक कटे बादाम, काजू, किश्मिश, नारियल, घी, मखाना और इलायची पाउडर की जरुरत पड़ेगी। 

PunjabKesari

पंचामृत 

कृष्ण जी की पूजा में आप पंचामृत का भोग लगा सकते हैं। माना जाता है कि पंचामृत के बिना जन्माष्टमी का पूजा अधूरी मानी जाती है। इसे बनाने के लिए दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद लें और सारी चीजों को मिक्स कर लें। पंचामृत में तुलसी डालना बिल्कुल भी न भूलें। 

माखन 

श्रीकृष्ण का नाम लिया जाए और माखन का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। श्रीकृष्ण को माखन का भोग जरुर लगाएं। लड्डू गोपाल को माखन बेहद प्रिय होता है इसलिए जन्माष्टमी के दिन कान्हा को इसका भोग जरुर लगाएं। 

PunjabKesari

खीर 

खीर का भी जन्माष्टमी की पूजा में खास महत्व होता है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप कान्हा को खीर अर्पित कर सकते हैं। 

खीरा 

श्रीकृष्ण की पूजा में खीरे का भी खास महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इसका पूजा में इस्तेमाल करने से शुभ फल मिलता है। 

PunjabKesari

मिश्री 

श्रीकृष्ण को मिश्री का भोग जरुर लगाएं। मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण को मिश्री अर्पित करने से जिंदगी में मिठास आती है। मान्यताओं के अनुसार, मां यशोदा कान्हा को माखन में मिसरी डालकर खिलाया करती थी। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में इसका इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। 
 

Related News