05 DECFRIDAY2025 2:16:36 PM
Nari

Menopause में हड्डियों की देखभाल क्यों ज़रूरी? जानिए Menopause Coach Tamanna Singh की राय

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Jul, 2025 12:57 PM
Menopause में हड्डियों की देखभाल क्यों ज़रूरी? जानिए Menopause Coach Tamanna Singh की राय

नारी डेस्क: महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज़ एक प्राकृतिक लेकिन चुनौतीपूर्ण दौर होता है। इस समय शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण न केवल मानसिक और शारीरिक समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि हड्डियों की सेहत पर भी गहरा असर पड़ता है। मेनोपॉज़ के बाद हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। मेनोवेदा की को-फाउंडर (Menoveda Co-founder) और अनुभवी मेनोपॉज़ कोच तमन्ना सिंह (Menopause Coach Tamanna Singh) ने इस विषय पर नारी पंजाब केसरी के लिए विशेष जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि किस तरह आयुर्वेद के माध्यम से महिलाएं मेनोपॉज़ के दौरान हड्डियों की मजबूती बनाए रख सकती हैं और खुद को फिट और हेल्दी रख सकती हैं। इस लेख में जानें कि हर महिला को मेनोपॉज़ के समय अपनी हड्डियों का ख्याल क्यों और कैसे रखना चाहिए।

PunjabKesari

एस्ट्रोजन और ह‌ड्डियों का संबंध

एस्ट्रोजन ह‌ड्डियों के निर्माण और संरक्षण में एक अहम भूमिका निभाता है। जब यह हार्मोन कम हो जाता है, तो ह‌ड्डियों का घनत्व घटने लगता है। रिसर्च बताती है कि मेनोपॉज़ के बाद पहले 5-7 वर्षों में महिलाएं अपनी हड्‌डी के घनत्व का लगभग 20% तक खो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर वाली महिला कंसीव कर सकती है?

लक्षण जिन पर ध्यान देना चाहिए

पीठ दर्द या कमर में अकड़न

लंबाई में कमी

बार-बार फ्रैक्चर होना

शरीर झुक जाना

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Menopause: महिलाओं के मेनोपॉज का समाधान है आयुर्वेद, जानिए विशेषज्ञ की राय

ह‌ड्डियों को मजबूत रखने के उपाय

1. कैल्शियम और विटामिन D: रोजाना दूध, दही, तिल, पनीर और धूप से विटामिन D पाना जरूरी है।

2. वेट-बेयरिंग व्यायामः वॉकिंग, योग और हल्के वेट ट्रेनिंग से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

3. आयुर्वेदिक उपायः हड़जोड़, गिलोय और अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों हड्डियों को पोषण देने में सहायक हैं।

4. ध्यान और तनाव प्रबंधनः क्रोनिक तनाव भी हड्डियों पर असर डालता है, इसलिए नियमित ध्यान और नींद आवश्यक है।

5. ह‌ड्डियों का नियमित परीक्षणः बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) टेस्ट समय-समय पर करवाना चाहिए।

मेनोपॉज़ में हड्‌ड्डियों की देखभाल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य का विषय नहीं है, यह आत्मनिर्भरता और सक्रिय जीवनशैली की कुंजी है। मजबूत हड्डियाँ एक स्वस्थ और आत्मविश्वासी जीवन के लिए ज़रूरी हैं।
  

 

 

Related News