28 APRSUNDAY2024 9:46:19 AM
Nari

नारी का सम्मान करना क्यों भूल रहे हैं लाेग? पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया पूरे गांव में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Sep, 2023 01:11 PM
नारी का सम्मान करना क्यों भूल रहे हैं लाेग? पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया पूरे गांव में

दुनिया में नारी का स्थान सबसे ऊंचा होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं, लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो महिला का सम्मान करना नहीं जानते। इसीलिए तो हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़ने गए हैं। हाल ही में राजस्थान में एक गर्भवती महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत हुई जिसे देख पूरा देश शर्मसार हो गया है। 

PunjabKesari
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में उसके पति सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कैमरे में कैद हुई इस घटना की विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने आलोचना की है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी। महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए, जहां उसे पति द्वारा निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया। 

PunjabKesari

हैरानी की बात है कि इस दौरान महिला के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र किए जाने और उसके साथ मारपीट कर गांव में घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।  पीड़िता ने अपने पति कान्हा गमेती के अलावा कई लोगों के खिलाफ जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि  प्राथमिकी में छेड़छाड़, महिला की पिटाई और अन्य संबंधित धाराओं के तहत 10 लोगों को नामित किया गया है, जिनमें से मुख्य आरोपी समेत आठ को हिरासत में लिया गया है।

PunjabKesari
 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरोप लगाया कि एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर लोगों के सामने घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने लोगों से उक्त वीडियो साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया है। 

Related News