07 MARSATURDAY2026 12:02:23 PM
Nari

खाटूश्यामजी समेत कई गांवों में आया भूकंप, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Mar, 2026 10:24 AM
खाटूश्यामजी समेत कई गांवों में आया भूकंप, डरे सहमे लोग घरों से भागे बाहर

नारी डेस्क: राजस्थान के सीकर के खाटूश्यामजी और दांतारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह- सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सीकर में सुबह छह बजकर 32 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रानोली और आस-पास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। 


3 महीने पहले भी आया था भूकंप

भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव सीकर के दांतारामगढ़ तहसील और खाटूश्यामजी कस्बे में देखा गया। खाटूश्यामजी के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में लोग तुरंत घरों से बाहर निकल गए। सीसीटीवी कैमरों में भी हल्का मूवमेंट रिकॉर्ड हुआ है ।  इससे पहले 15 दिसम्बर 2025 को भी खाटूश्यामजी के आसपास के क्षेत्र में लगभग इसी तीव्रता का भूकंप आया था। 


जान-माल को कोई नुकसान नहीं

राहत की बात यह है कि खाटूश्यामजी मंदिर परिसर या आसपास के किसी भी गांव से जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन ने कहा-श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्याम का मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है और दर्शन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी है। 
 

Related News