04 MAYSATURDAY2024 9:38:07 PM
Nari

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने मामले में हुई 2 साल की जेल

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Jul, 2022 06:27 PM
मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने मामले में हुई 2 साल की जेल

बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों कपिल को पुलिस केस में फंसते देखा गया तो अब बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी विवादों में घिरे दिखाई दे रहे हैं। मानव तस्करी के एक 18 साल पुराने मामले में  पंजाब के पटियाला कोर्ट ने सिंगर दलेर मेहंद को 2  साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि साल 2003 में सिंगर मेंहदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ 30 से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद अब सिंगर को दो साल की जेल हो गई है। 

PunjabKesari

इस मामले में हुई जेल 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला कबूतरबाजी का है। इसी मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए हैं। सिंगर पर अवैध रुप से लोगों को विदेश भेजे जाने का आरोप लगाया गया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने लोगों को विदेश भेजने के लिए लोगों से बड़ी रकम ली थी। 

PunjabKesari

2003 में हुआ था मामला दर्ज 

आपको बता दें कि सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के बक्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर उनसे ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि दलेर मेंहदी के बड़े भाई शमशेर सिंह की मौत हो चुकी है।  2018 में निचली अदालत ने उन्हें सजा भी सुनाई थी। जिसके बाद अब इसे सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। 

गानों के जरिए किया है लोगों के दिल पर राज 

दलेर मेंहदी एक बहुत ही मशहूर सिंगर है। उन्होंने हिंदी और पंजाबी दोनों में गाने पेश किए हैं। उनके कई गानों ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया है। आज भी लोगों के बीच उनके गाने बहुत ही लोकप्रिय हैं। शादी हो या पार्टी दलेर मेहंदी के गाने अक्सर डीजे फ्लोर की शान बढ़ाते दिखाई देते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News