21 FEBSATURDAY2026 10:48:41 PM
Nari

राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, आमने-सामने होगी पूछताछ

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 23 Jul, 2021 04:52 PM
राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, आमने-सामने होगी पूछताछ

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी कोर्ट ने और आगे बढ़ा दी हैं। बतां दें कि आज 23 जुलाई को राज की कोर्ट में पेशी थी जिस दौरान कोर्ट ने उन्हें अधिक पुछताछ के लिए 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी के लिए भी खड़ी हुई परेशानी
बतां दें कि 19 जुलाई सोमवार की रात को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उनकी मुश्किलें दिन ब दिन  बढ़तीं जा रही हैं और वे शिल्पा शेट्टी के लिए भी परेशानी खड़ी करते जा रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं अब सूत्रों के हवाले जानकारी मिली है कि एडल्ट वीडियो केस में राज कुंद्रा को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच चुकी है। मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ कर सकती है।


बतां दें कि यह पुरा मामला फरवरी 2021 में सामने आया था जिसके बाद क्राईम ब्रांच लगातार इस केस में छानबीन कर रही थी।  सबूतों के आधार पर ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में भी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, फरवरी 2021 में इसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गहना वशिष्ठ सहित कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय राज कुंद्रा ने अपने वियान दफ्तर में मौजूद सर्वर से करीब 2TB डाटा डिलीट करवाया था, क्योंकि कुंद्रा को पता था कि क्राइम ब्रांच कभी भी उन तक पहुंच सकती है।

राज कुंद्रा ने किया मुंबई पुलिस पर पलटवार

वहीं बतां दें कि मुंबई पुलिस पर पलटवार करते हुए राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट का रूख किया है। उन्होंने कहा है कि 41A नोटिस मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें नहीं दिया गया था। 

जानें क्या है 41A नोटिस
41A नोटिस, पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। इस नोटिस के मिलने के बाद इसके नियमों का पालन व्यक्ति को करना पड़ता है। अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे अपने आरोपों के लिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे रिकॉर्डिंग के लिए ले जाया जा सकता है, हालांकि अगर व्यक्ति नोटिस के नियमों को नहीं मानता तो उसके बाद शख्स की गिरफ्तारी हो सकती है।

 

Related News