03 MAYFRIDAY2024 9:34:08 AM
Nari

बच्चे की प्लानिंग में बहुत मददगार है दालचीनी का दूध, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Dec, 2022 01:04 PM
बच्चे की प्लानिंग में बहुत मददगार है दालचीनी का दूध, आज ही करें डाइट में शामिल

महिलाओं को आजकल पीरियड्स कम या ज्यादा आने, पीसीओडी या पीसीओएसी, फाइब्रॉएड्स जैसी कई तरह की इनफर्टिलिटी संबंधी समस्याएं हो रही है। इसके चलते नेचुरली कंसीव करने में दिक्कत आती रहती है और महिलाएं आईवीएफ जैसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का सहारा लेने के लिए मजबूर हो जाती हैं। हालांकि अगर आप फर्टिलिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए कुछ खास चीजों को शामिल कर लें तो शायद नेचुरली कंसीव कर पाएं। ऐसी एक चीज है दालचीनी जो महिलाओं की प्रजनन संबंधी हर समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इसे आप फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के साथ भी ले सकते हैं जिससे प्रेग्नेंसी बनी रहे और मिसकैरेज न हो।

कब लेनी चाहिए दालचीनी?

हर किसी का शरीर अलग होता है। किसी की बॉडी गर्म रहती है तो किसी की ठंडी। गर्म शरीर वाली स्थिति में ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजें लेने से बॉडी की हीट बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोगों की बॉडी ठंडी रहती है, इसलिए वो आसानी से गर्म चीजें खा लेते हैं।

PunjabKesari

 

इस अलावा गर्म चीजों के सेवन पर मौसम का भी बहुत असर पड़ता है। ठंड के मौसम में गर्म चीजें आसानी से पच जाती है तो वहीं गर्मी में दिक्कत हो सकती है। चूंकि दालचीनी गर्म होती है इसलिए इसकी मात्रा पर ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

कितनी मात्रा में लेनी चाहिए दालचीनी?

आप रोजाना कम से कम दो ग्राम से साढ़े तीन ग्राम तक दालचीनी ले सकते हैं। दूध में दालचीनी मिलाकर आप अपनी फर्टिलिटी पॉवर बढ़ा सकती हैं।

सिनेमेन मिल्क बनाने का तरीका

रात को दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से फर्टिलिटी मजबूत होती है। एक कप दूध को गर्म करें और उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिला दें। इसे रोज रात को सोने से पहले पिएं।

PunjabKesari

क्या कहती है रिसर्च?

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के क्लीनिकल ट्रायल में महिलाओं को दो ग्रुप में बांटा गया। इसमें एक ग्रुप में बांटा गया। इसमें एक ग्रुप की महिलाओं को रोज खाने के बाद 500 मिलीग्राम के दो केप्सूल दिए गए हैं। ये सभी केप्सूल पीसीओएस की ट्रीटमेंट के लिए दी जाने वाली क्लोमिफेन के साथ दिए गए। इन महिलाओं से अपने खाने और फिजीकल एक्टिविटी का ट्रैक रखने को कहा गया।इससे पता चलता है कि दालचीनी बॉडी में प्रोजेस्टेरोन के लेवल को नॉर्मल करने में मदद करती है। महिलाओं के पीरियड्स नार्मल हो गए। 

PunjabKesari

कब तक लेनी चाहिए दालचीनी

आप रोजाना अपने खाने या किसी ड्रिंक में दो से तीन ग्राम दालचीनी पाउडर ले सकती हैं। तीन महीने के अंदर आपको फर्क दिखने लगेगा। अगर आप दालचीनी के सप्‍लीमेंट लेने की सोच रही हैं, तो पहले डॉक्‍टर से बात करें।

Related News