01 FEBSUNDAY2026 12:06:00 PM
Nari

'मैं चांद की ग्रैविटी महसूस कर रहा हूं...' ऑर्बिट में पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने दिखाया शानदार नजारा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Aug, 2023 09:53 AM
'मैं चांद की ग्रैविटी महसूस कर रहा हूं...' ऑर्बिट में पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने दिखाया शानदार नजारा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद रविवार रात को अंतरिक्ष यान की कक्षा को चंद्र क्षेत्र के अंदर कम कर दिया। इसरो ने ट्वीट में बताया-‘‘चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक एक योजनाबद्ध कक्षा कटौती प्रक्रिया से गुजरा।‘‘ इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने इसे चंद्रमा की सतह के करीब 170 गुना 4313 किलोमीटर तक ला दिया। 


 चंद्रयान-3 ने जैसे ही चांद की कक्षा में कदम रखा, उसने धरती पर इसरो सेंटर को संदेश भेजते हुए कहा- मैं चंद्रयान-3 हूं। मुझे चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है।' इसरो ने रविवार को चांद का ‘चंद्रयान-3 द्वारा देखा गया एक वीडियो भी जारी किया। अंतरिक्ष एजेंसी ने वीडियो के साथ लिखा-, ‘‘चंद्रयान -3 मिशन : चंद्रमा, जैसा कि चंद्रयान -3 द्वारा चंद्र कक्षा में प्रवेश के दौरान देखा गया ।'' वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं। यह वीडियो रविवार देर रात होने वाली दूसरी बड़ी गतिविधि से कुछ घंटे पहले जारी किया गया। 


चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे के बीच किये जाने का कार्यक्रम है। इसरो ने कहा-‘‘जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए कई युक्तियों की योजना बनाई गई है।‘‘ कुछ युक्तियों के बाद, प्रणोदन मॉड्यूल कक्षा में रहते हुए लैंडर से अलग हो जाएगा। इसके बाद, 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा के लिए जटिल ब्रेकिंग युद्धाभ्यास की एक श्रृंखला को अंजाम दिया जाएगा।


अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि- चंद्रयान-3 की सेहत सामान्य है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जेपीएल डीप स्पेस एंटीना के सहयोग से‘‘पूरे मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवकर् (आईएसटीआरएसी) में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), बेंगलुरु के पास बयालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवकर् (आईडीएसएन) एंटीना से निगरानी की जा रही है। 

Related News