31 MARMONDAY2025 4:57:35 AM
Nari

एक हादसे ने छीन लिया सब कुछ: बेटे की मौत और तलाक से टूटा Bollywood का खूंखार विलेन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Mar, 2025 09:54 AM
एक हादसे ने छीन लिया सब कुछ: बेटे की मौत और तलाक से टूटा  Bollywood का खूंखार विलेन

नारी डेस्क: बॉलीवुड के खूंखार विलेन, एक्टर प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ में कई दुखद घटनाएं घट चुकी हैं, जिन्होंने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। मशहूर एक्टर प्रकाश राज की, जिनकी ज़िंदगी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। उनका 5 साल का बेटा सिद्धू, एक दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठा। इस हादसे ने ना सिर्फ उनका दिल तोड़ा, बल्कि उनके खुशहाल परिवार को भी उजाड़ दिया। बेटे की मौत और 15 साल बाद तलाक, दोनों ने मिलकर उनकी दुनिया को पूरी तरह से पलट कर रख दिया। आइए जानते हैं, इस दर्दनाक हादसे और टूटते रिश्तों की पूरी कहानी, जो हर किसी को सच्ची ज़िंदगी के संघर्ष को समझने का मौका देती है।"

प्रकाश राज ने 1994 में साउथ एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। इसके बाद ये दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। उनका एक छोटा सा परिवार था, जिसमें दो बेटियां, मेघना और पूजा, और एक बेटा, सिद्धू था। लेकिन 2004 में एक हादसा हुआ जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)

सिद्धू की मौत ने तोड़ा परिवार

2004 में प्रकाश राज के बेटे सिद्धू की मौत हो गई। सिद्धू पतंग उड़ा रहा था और ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। कुछ महीनों तक वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन अंत में उसकी मौत हो गई। इस हादसे का असर प्रकाश राज और उनकी पत्नी ललिता कुमारी के रिश्ते पर गहरा पड़ा। सिद्धू की मौत ने उनके परिवार में जो खालीपन छोड़ दिया, वह दोनों के रिश्ते को भी प्रभावित करने लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)

ये भी पढ़ें: Mohit Sehgal के सिर से उठ गया पिता का साया, सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किया दिल का दर्द

तलाक की दुखभरी कहानी

सिद्धू की मौत के बाद, प्रकाश राज और उनकी पत्नी ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन 15 साल बाद, 2009 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस तलाक के बाद, प्रकाश राज की जिंदगी में एक नया मोड़ आया।

पोनी वर्मा से दूसरी शादी

तलाक के एक साल बाद, प्रकाश राज ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली। उनकी मुलाकात उस समय हुई थी, जब प्रकाश राज का तलाक चल रहा था। इस रिश्ते ने उन्हें जीवन में एक नई शुरुआत दी। पोनी वर्मा के साथ शादी के बाद, प्रकाश राज 50 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बने। उन्होंने अपने बेटे को जन्म लिया और इस बार उनके परिवार में खुशी लौट आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)

प्रकाश राज का संघर्ष और सफलता

प्रकाश राज को उनके करियर में विलेन के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और उन्होंने अपने परिवार के साथ मुश्किलों का सामना किया। उन्होंने अपनी समस्याओं को अपने काम में ढालते हुए, अपनी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की।

आज भी प्रकाश राज को उनकी बहुआयामी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है, और उनकी लाइफ स्टोरी ये बताती है कि जीवन में चाहे जितनी भी कठिनाइयां आएं, इंसान को हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।
 
 

 

Related News