21 DECSUNDAY2025 10:47:09 AM
Nari

इन 5 प्रॉब्लम्स के लिए फायदेमंद है हरा धनिया

  • Updated: 15 Apr, 2018 01:58 PM
इन 5 प्रॉब्लम्स के लिए फायदेमंद है हरा धनिया

धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर स्वस्थ और निरोगी रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा धनिया पेट की समस्याओं को दूर करके पाचन शक्ति बढ़ाता है। आइए जानिए किन-किन समस्याओं को दूर करता है धनिया।

1. आंखों के लिए फायदेमंद
धनिए में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखो की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। जिन बच्चों की आंखों की रोशनी उम्र से पहले कमजोर होती है उनके लिए धनिया काफी फायदेमंद है।

2. पाचन शक्ति करें मजबूत
हरा धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। धनिए की पत्तियां छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश से छुटकारा मिलता है। पेट दर्द होने पर आधा गिलास पानी में  दो चम्‍मच धनिया डाल कर पीने से फायदा मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाएं।

3. मस्सों को हटाएं
मस्सों को हटाने के लिए हरा धनिया कारगार उपाय है। इसे प्रयोग में लाने के लिए धनिए को पीसकर पेस्ट बना लें और हर रोज मस्सों पर लगाएं।

 4. कमजोरी करें दूर
जब कभी आपको शरीर थका-थका महसूस हो रहा हो या फिर चक्कर आते हो तो धनिए का जूस सुबह-शाम पीएं। इसे बनाने के लिए धनिए के जूस में 10 ग्राम मिश्री व आधी कटोरी पानी मिलाएं।

5. दमा करें दूर
श्वसन रोग जैसे दमा या सांस फूलना आदि के लिए भी हरा धनिया काफी फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए धनिए और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसका 1 चम्मच रोगी को चावल के पानी साथ पिलाएं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News