28 APRSUNDAY2024 12:17:13 AM
Nari

गठिया मरीज खा लें ये 4 चीजें पूरी सर्दी नहीं होंगे जोड़ दर्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Jan, 2023 05:08 PM

गठिये की समस्या हड्डियों से जुड़ी होती है और यह यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने के चलते भी हो सकती है। अगर आपको कई दिनों तक जोड़ दर्द की समस्या है और दर्द सही होने की बजाए बढ़ रहा है तो गौर करने की जरूरत है। ठंड के मौसम में गठिए के मरीज ज्यादा परेशानी झेलते हैं। इससे शरीर में सूजन भी आ सकती है जिससे उठने, बैठने और चलने की दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को सर्दी के मौसम में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप गठिए या फिर जोड़ दर्द के मरीज हैं तो ये 4 चीजें सर्दी में खाते रहें।

PunjabKesari

लहसुन

लहसुन खाना सेहत के लिए वैसे भी फायदेमंद है वहीं जिन लोगों को गाउट यानि गठिए की परेशानी है उन्हें तो रोज लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन को अपनी रोजमर्रा की रुटीन में शामिल करें इससे यूरिक एसिड की समस्या कम होगी। आप दिन में तीन-चार कलियां रोजाना खा सकते हैं।

अदरक

गठिए के मरीज लहसुन के साथ-साथ अदरक का भी सेवन करना चाहिए। अदरक सिर्फ गठिए ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों को ठीक करता है। अदरक के सेवन से प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर कम होने में काफी ज्यादा मदद मिलती है। यह जोड़ दर्द व सूजन की समस्या दूर हो जाती है।

हल्दी

हल्दी में कई तरह के औषिधिए गुण पाए जाते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो अनेकों बीमारियों को दूर रखता है। हल्दी के सेवन से जोड़ों का दर्द दूर हो जाता है। इसलिए सब्जी में हल्दी का सेवन करें इसके अलावा हल्दी वाला दूध जरूर पीए।

मुलेठी

मुलेठी का स्वाद भी अच्छा होता है और यह कई तरह की प्रॉब्लम्स से भी बचाता है। बच्चे को सर्दी जुकाम से बचाए रखती है। इसके साथ यह गठिया मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। मुलेठी की चाय पी जा सकती है। 

PunjabKesari

क्या खाएं?

1. इसके अलावा गठिया रोगी सेब खाएं।
2. ज्यादा से ज्यादा पानी पीए कम से कम दिन में 3 लीटर पानी तो जरूर पीएं।
3. विटामिन सी युक्त फल जैसे मौसमी, संतरा, अनानास, कीवी, नींबू, बैरीज खाएं।
4. ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए मछली खाएं।
5.अगर किसी को रूमटाइड आर्थराइटिस है तो उनके लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार अंगूर के अर्क में प्रोएंथोसाइनिडिन (proanthocyanidin) नामक तत्व होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेन्ट और एंटीइंफ्लेमेट्रीप प्रोपर्टीज होती है जो सूजन कम करने और हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद करती हैं।

PunjabKesari

क्या नहीं खाएं?

ज्यादा ठंडी चीजें खाने से परहेज करें।
मैदे से बनी चीजें ना खाएं।
कैफीन का इस्तेमाल करने से बचें।
ज्यादा नमक-चीनी और डीप फ्राई चीजें खाने से परहेज करें।
शराब का सेवन करें। 

अगर खान-पान सही करने के बावजूद जोड़ों का दर्द सही नहीं हो रहा तो डाक्टरी जांच जरूर करवाएं।
 

Related News