नारी डेस्क: भारत के शानदार ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है। शर्मा पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है।

BCCI के एक सूत्र ने कहा- "अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। यह अभी भी साफ नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच अभी संदिग्ध लग रहा है।"

इंडियन टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच के लिए वह मैदान पर होंगे। पता चला है कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने रविवार को हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर किया था, लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले निकल गए।