19 APRFRIDAY2024 5:38:52 AM
Nari

शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो सावन के पहले शनिवार ना करें ये 10 गलतियां

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 23 Jul, 2021 05:08 PM
शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो सावन के पहले शनिवार ना करें ये 10 गलतियां

सावन का महीना महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता हैं। मगर क्या आप जानते है कि सावन महीने के पहले शनिवार का हिंदू धर्म में काफी बड़ा महत्व हैं। जी हां, इस दिन कुछ काम करना वर्जित माना जाता हैं। मान्यता है कि अगर गलती से वो काम कर दिए जाए तो शनिदेव नाराज होकर इंसान को बर्बाद कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं उन काम के बारे में...

सावन के पहले शनिवार ना करें 10 गलतियां

घर में लाएं लोहे की चीजें 

पहले शनिवार घर में कोई लोहे की चीज ना लाएं क्योंकि शनि काल में लोहे की वस्तु खरीदने से शनिदेन काफी नाराज हो जाते हैं। नाराजगी में व्यक्ति को कंगाल कर देते है। 

तेल भी ना खरीदें

माना जाता है कि सावन महीने के पहले शनिवार तेल खरीदने के बजाए दान करना चाहिए। इस दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियों का वास होता हैं। 

PunjabKesari

नमक ना खरीदें

अगर नमक खत्म हो गया है तो इसे शनिवार के बजाए किसी और दिन खरीदें क्योंकि इस दिन नमक खरीदने से कर्ज चढ़ता है और कंगाली बढ़ती है।  

घर में कैंची भी ना लाएं

पहले शनिवार को घर में कैंची भी खरीद कर ना लाए क्योंकि इससे रिश्तों में तनाव आता हैं। इतना ही नहीं, इस दिन घर में पड़ी कैंची का इस्तेमाल भी ना करें। 

चमड़ा ना लाएं घर 

ज्योति शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले शनिवार घर में चमड़े की वस्तु को ना लाएं, खासकर काले रंग के जूते, पर्स और बेल्ट क्योंकि इससे भी शनिदेव नाराज हो सकते हैं। 

PunjabKesari

कांच भी हैं अशुभ 

शनिवार के दिन कांच की भी कोई वस्तु ना खरीदें क्योंकि इससे शनि नाराज होकर इंसान को बर्बाद कर सकते हैं। 

पवित्र पौधे भी ना तोड़ें

मान्यता है कि शनि जयंती के दिन पवित्र पौधे जैसे तुलसी, दुर्वा, बेल पत्र, पीपल के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए, इससे शनि का प्रकोप घेर सकता हैं। 

पैसों का लेन-देन 

भई, सबसे जरूरी बात इस दिन पैसों का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए। न तो पैसे कर्ज लेकर घर आए और ना ही किसी को उधार दें। इतना ही नहीं, इस दिन झूठ बोलने और क्रोध करने से भी बचें। 

PunjabKesari

किसी का अपमान ना करें 

कहा जाता है कि शनि देव गरीबों व मजबूरों के रक्षक होते हैं। इसलिए इस दिन किसी भी गरीब व मजबूर इंसान को परेशान या अपमानित ना करें क्योंकि ऐसा करने वाले को भगवान शनि देव दंड जरूर देते हैं।  

बाल भी ना कटवाएं

अक्सर लोग ऐसी गलती कर देते हैं, लेकिन सावन के पहले शनिवार भूलकर भी बाल नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आर्थिक तरक्की में रूकावट आती है। 

Related News