20 APRSATURDAY2024 6:01:38 AM
Life Style

भारत के पहले ऑटिज्म मॉडल है प्रणव, 2 साल की उम्र में हुई थी बीमारी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Jun, 2019 03:49 PM
भारत के पहले ऑटिज्म मॉडल है प्रणव, 2 साल की उम्र में हुई थी बीमारी

चेहरे पर कॉन्फिडेंस लिए जब 19 साल का प्रणव बख्शी रैंप पर चलता ह तो किसी सुपर मॉडल से कम नहीं लगता हैं। किसी भी तरह की स्पेशल ट्रेनिंग न होने के बाद भी वह बड़ी सहजता से रैंप पर वॉक करता हैं। प्रणव भारत का पहला अॉटिज्म से पीड़ित मेल मॉडल हैं। जिसने बहुत ही कम उम्र में अॉटिज्म को अपनी कमजोरी न मान कर अपनी ताकत बना कर अपना एक अलग नाम बनाया हैं। 

 

क्या है ऑटिज्म?

ऑटिज्म एक तरह का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इससे इन्हें बोलने व सामाजिक तौर पर व्यवहार करने में काफी दिक्कत होती हैं। इसमें इनकी क्षमता सीमित हो जाती हैं। वहीं इसमें एेसे कुछ लोग होते है जो बहुत ही जीनियस होते है, वह एक बार में किसी टॉपिक को पढ़ ले तो कभी नहीं भूलते है। वहीं कुछ का आईक्यू बहुत ही सामान्य होता हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में प्रत्येक 160 बच्चों में से एक बच्चा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (एएसडी) से प्रभावित है।

PunjabKesari

जॉन कोर्टाजारेना को मानाता है इंस्पिरेशन

प्रणव बख्शी अपनी जिदंगी को जॉन कोर्टाजारेना को अपनी इंस्पिरेशन मानता हैं। एक बार जब वह मॉल में मॉडलिंग करने के लिए गया तो वहां पर मॉडलिंग के लगे बैनर को देखकर उसने मॉडल बनने की इच्छा व्यक्त की थी।

PunjabKesari

दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा

इस समय प्रणव दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए है। प्रणव को पता था कि वह अॉटिज्म से पीड़ित है, फिर वह एक मॉडल बनना चाहता था। अपने मॉडलिंग करियर को शुरु करते हुए उन्हें हर रोज कई तरह की स्वस्थ्य संबंधी समस्यों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उसके बावजूद भी उसने कभी हार नहीं मानी। अब तक वह कई नामी कंपनियों के लिए काम चुके हैं लेकिन शुरु शुरु में किसी भी कंपनी ने उन्हें काम नहीं दिया था। लेकिन अब उनके काम के कारण ही उनकी पहचान हैं।

अॉटिज्म ही मेरी महाशक्ति हैं

प्रणव ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है: 'ऑटिज्म ही मेरी महाशक्ति है।'  उन्हें इकोलिया और व्यग्रता की समस्या होने के साथ वह  40 फीसदी विकलांग हैं। फिर भी यह मुसीबतें कभी उन्हें आगे बढ़ने से रोक नहीं पाई हैं।

जन्म से नहीं था अॉटिज्म 

प्रणव को अॉटिज्म की समस्या का सामना दो साल की उम्र से करना पड़ रहा हैं। जन्म से वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। दो साल में वह अचाकन काफी बीमार रहने लगे उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। इस समय मॉडलिंग के साथ प्रणव को डांस का भी काफी शौंक है, अब वह फोटोग्राफी को भी ट्राई करना चाहते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News