16 APRTUESDAY2024 8:41:11 PM
Life Style

भावुक हुए के.सिवन को PM मोदी ने लगाया गले, बॉलीवुड सितारे भी बोले- संपर्क टूटा है, संकल्प नहीं

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 08 Sep, 2019 09:49 AM
भावुक हुए के.सिवन को PM मोदी ने लगाया गले, बॉलीवुड सितारे भी बोले- संपर्क टूटा है, संकल्प नहीं

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के चांद पर उतरने को लेकर सभी लोग उत्साहित थे हालांकि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया और वैज्ञानिक परेशान हो गए।  7 सितम्बर की सुबह 1 :38 तक सब सही चल रहा था। इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क सेंटर की स्क्रीन पर देखा गया  कि लैंडर विक्रम अपने नियोजित पथ से थोड़ा भटक गए और जिससे उसका संचार लिंक इसरो से टूट गया। इस घटना के बाद इसरो सेंटर में मौजूद सभी वैज्ञानिकों के चेहरे पर उदासी छा गई। इस दौरान इसरो प्रमुख के. सिवन भावुक हो गए। जिसके बाद पीएम मोदी ने के सिवन को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। 

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है. विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं। हम निश्चित रूप से सफल होंगे। हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है। कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं।’

PunjabKesari

सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमें भारतीय वैज्ञानिकों, उनके परिश्रम, मेधा और विजन पर गर्व है। आप सभी निरंतर हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। पूरा देश आप सभी के साथ खड़ा है।'

PunjabKesari

चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी भावुक पोस्ट किए। रितेश देशमुख ने लिखा- 'हम लोग जल्दी ही इससे उबर जाएंगे। भविष्य उन्हीं का होता है जो सपनों के पूरा होने में विश्वास करते हैं। इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। जो भी हम लोगों ने हासिल किया है वो कोई छोटी बात नहीं है।'

अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर की और लिखा, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!' फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया- 'उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से लैंडर से संपर्क स्थापित कर लें। इसके पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत और प्रार्थनाएं हैं। यह जल्दी होगा। विश्वास करिए। बेहतरीन इसरो।'

फेमस सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- 'केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है कि सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश इसरो के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए...।'

 

अमिताभ बच्चन ने कविता शेयर की और लोगों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा- तू ना थके गा कभी ,तू ना मुड़े गा कभी, तू ना थमे गा कभी कर शपथ कर शपथ कर शपथ ,अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।'

शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा- 'कभी-कभी हम लोग अपने सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं जहां पर पहुंचना चाहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लोग आशा और विश्वास बनाए रखें। इसरो पर गर्व है।'

करण जौहर ने भी ट्वीट किया और लिखा 'इसरो के अविश्वसनीय प्रयासों को सलाम करते हैं। उनके काम पर हमें गर्व है। बहुत गर्व महसूस हो रहा है ऐसे राष्ट्र का हिस्सा होने में जिसके पास प्रतिभाशाली दिमाग है।'

 

बता दें कि चंद्रयान-2 की इस कामयाबी के पीछे औरतों का भी हाथ है। लखनऊ की रहने वाली रितु करिधल चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर हैं। मिशन चंद्रयान 2 में उनका काम चंद्रयान 2 के ऑर्बिट में स्थापित होने के बाद शुरु हुआ। वही, एम वनीता को मिशन चंद्रयान 2 में 18 महीने पहले ही प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर रह कर काम कर रही थी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News