26 APRFRIDAY2024 6:03:38 PM
Nari

सर्दी में खाएंगे ये चीजें तो अंदर से रहेंगे स्ट्रांग

  • Updated: 17 Jan, 2017 05:54 PM
सर्दी में खाएंगे ये चीजें तो अंदर से रहेंगे स्ट्रांग

शरीर को गर्म रखने के लिए : बदलती जीवनशैली और लोगों के खानपान का स्टाइल, रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर रहा है। आद हर 5 में से 3 व्यक्ति किसी न किसी छोटी-बड़ी बीमारी से ग्रस्त रहता हैं। इससे बचने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करना पड़ता है, जिससे शरीर और कमजोर होता जाता है। अगर पहले ही अपने खान-पान की आदतों में सुधार कर लिया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको सर्दियों के कुछ बैस्ट फूड के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करके कभी बीमार नहीं होंगे। 

 


1. मेथी 

 इसमें सभी तरह के पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, आयरन जैसे अन्य आदि। इनका सेवन करने से किसी भी तरह की कमजोरी और हार्ट प्रॉबल्म दूर होती है। 

 

2. गाजर 

सर्दियों की सब्जी गाजर में विटामिन ए की मात्रा सबसे अधिक होती है, इसका सेवन करने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती है। 

 

3. गुड़ 

गुड़ की तासीर गर्म होती है, सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। इसका सेवन करने से स्किन मे नमी बनी रहती है। इसलिए चाय में गुड़ का इस्तेमाल करें। 

 

4. तिल 

इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो सर्दियों में होने वाली बीमारी से बचाते है। यह डाइजेशन की प्रॉबल्म को दूर करने में भी सहायक होता है। 

 

5. नट्स 

नट्स में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स होते है, जिससे बीपी की समस्या कंट्रोल रहती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।  

 

6. अदरक 

अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते है, जो बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती है।  

 

7. मूंगफली 

मूंगफली कोलेस्टॉल के लेवल को कम करके हार्ट प्रॉबल्म को दूर करती है। इनके सेवन से चेहरे पर नमी बनी रहती है। 

 

 

Related News