23 APRTUESDAY2024 11:45:28 AM
Nari

'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना', सोनाक्षी को सरेआम कर दिया Boyfriend ने प्रपोज

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Jun, 2023 05:17 PM
'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना', सोनाक्षी को सरेआम कर दिया Boyfriend ने प्रपोज

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी की सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। सोनाक्षी के बेस्ट डे पर उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सरेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है। ऐसे में यह तस्वीरें देखते हुए फैंस को सोना और इकबाल के रिलेशन पर एक क्लीन चिट मिल गई है। 

PunjabKesari

पहली बार सरेआम किया प्यार का इजहार 

सोनाक्षी के जन्मदिन पर यह पहली बार हुआ है कि सोनाक्षी के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहीर का यह पोस्ट देखने के बाद अब फैंस को एक तरह की क्लीन चीट मिल गई है। वहीं इस तरह जहीर का सरेआम पोस्ट करना सोनाक्षी के लिए भी काफी खास रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

'कुछ तो लोग कहेंगे' 

जहीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, खैर तुम मुझेपर हमेशा लीन हो सकती हो, तुम बेस्ट हो, दहाड़ते रहो हमेशा खुश रहो, दुनिया को आप ज्यादा से ज्यादा देखी हमेशा खुश रहो, आई लव यू।' 

PunjabKesari

वहीं इस बात का रिप्लाई देते हुए सोनाक्षी ने हर्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं। ऐसे में उनका यह रिप्लाई काफी हिंट्स दे रहा है। 

PunjabKesari

ऐसे हुई थी दोनों लवबर्ड्स की मुलाकात 

जहीर इकबाल और सोनाक्षी की मुलाकात पहली बार सलमान खान के जरिए हुई थी। दोनों पहली बार सलमान की पार्टी में मिले थे। इसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगे और यह एक-दूसरे के करीब आने लगे। फिर दोनों ने फिल्म डबल एक्सएल में काम किया था। वहीं सोनाक्षी के अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई दहाड़ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

PunjabKesari


 

Related News