27 MARFRIDAY2026 5:45:23 PM
Life Style

PNG गैस में पीली लौ दिखे तो हो जाएं सतर्क! मिनटों में ऐसे करें सही Settings

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Mar, 2026 01:19 PM
PNG गैस में पीली लौ दिखे तो हो जाएं सतर्क! मिनटों में ऐसे करें सही Settings

नारी डेस्क : किचन में खाना बनाते समय अगर गैस चूल्हे की लौ नीली की जगह पीली दिखे, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खासकर PNG गैस कनेक्शन में यह संकेत है कि गैस सही तरीके से नहीं जल रही। इससे न सिर्फ बर्तन काले होते हैं, बल्कि गैस की बर्बादी और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी खतरनाक गैस का खतरा भी बढ़ जाता है।

पीली लौ क्यों होती है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जब गैस को जलने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो लौ पीली हो जाती है। इस प्रक्रिया को इनकंप्लीट कंबशन (Incomplete Combustion) कहा जाता है।

PunjabKesari

इसके मुख्य कारण
चूल्हे के नीचे मौजूद एयर शटर का ब्लॉक होना
बर्नर के छेदों में गंदगी या तेल जमना
बर्नर का गीला होना
बर्नर का सही जगह पर फिट न होना।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

घर पर ही ऐसे करें समस्या का समाधान

पीली लौ को ठीक करने के लिए आपको तुरंत मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं है।
कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
सबसे पहले गैस सप्लाई बंद करें और चूल्हे को ठंडा होने दें
पुराने टूथब्रश या पतली पिन से बर्नर के छेद साफ करें
एयर शटर को हल्का घुमाकर हवा का फ्लो सही करें
बर्नर को धोने के बाद पूरी तरह सुखाकर ही लगाएं
बर्नर को सीधा और सही जगह पर फिट करें।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : शरीर में Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स

कब लें एक्सपर्ट की मदद?

अगर इन सभी उपायों के बाद भी गैस की लौ पीली ही रहती है, तो तुरंत अपनी PNG कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें। गैस की नीली लौ सही और सुरक्षित कंबशन का संकेत होती है, जबकि पीली लौ खतरे की घंटी है। समय रहते इसे ठीक करना न सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि गैस की बचत के लिए भी फायदेमंद है।

Related News