06 MAYWEDNESDAY2026 3:09:00 PM
Nari

हफ्ते में Self Care के लिए निकाले एक दिन, इन मॉर्डन तरीकों से रखें खुद का ख्याल

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 06 May, 2026 02:22 PM
हफ्ते में Self Care के लिए निकाले एक दिन, इन मॉर्डन तरीकों से रखें खुद का ख्याल

नारी डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छा लाइफस्टाइल और खानपान न होने की वजह से लोग अपनी सेहत का ख्लान नहीं रख पा रहे। लोग काम और जिम्मेदारियों के बोझ तले दब रहे है, जिसकी वजह से कम उम्र के लोग भी बीमारियों का शिकार हो रहे है। लेकिन, एक लंबी और अच्छी जिंदगी जीने के लिए हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। इसलिए खुद का ख्याल रखें। अगर हर रोज सेल्फ केयर नहीं कर पा रहे तो आप वीकली सेल्फ केयर कर सकते है। आप हफ्ते में एक दिन खुद के लिए निकाले और खुद की केयर करें। इससे आप हेल्दी और हैपी रहेंगे। आज हम आपको कुछ वीकली सेल्फ केयर टिप्स देंगे, जिससे आप खुद का ख्याल रख सकतें है। चलिए जानते है सेल्फ केयर के कुछ मॉर्डन तरीकों...

क्यों जरूरी है Self-care?

Self-care बहुत ही जरूरी है। ये सिर्फ “खुद को अच्छा महसूस कराने” तक सीमित नहीं है- यह आपके पूरे जीवन की क्वालिटी को बेहतर बनाने की बुनियाद है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो धीरे-धीरे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक थकान बढ़ने लगती है। लेकिन, सेल्फ केयर से आपकी मानसिक थकान दूर होती है जिससे आप रिफ्रेश फील करते है।

PunjabKesari

Self-care के तरीके

अगर आप हर रोज सेल्फ केयर नहीं कर सकते तो आप नए ट्रेंड वीकली सेल्फ केयर डे को फॉलो कर सकते है। आप हफ्ते में एक दिन खुद के लिए निकाले और सेल्फ केयर करें। चलिए जानते है कुछ तरीके...

तनाव को करें कम

सबसे पहले, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखता है। जब आप खुद के लिए समय निकालते हैं, चाहे वो आराम करना हो, ध्यान (meditation) करना हो या कोई पसंदीदा काम तो तनाव कम होता है और दिमाग ज्यादा साफ तरीके से सोच पाता है। बिना सेल्फ-केयर के तनाव जमा होता जाता है और आगे चलकर एंग्जायटी या बर्नआउट जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए सेल्फ केयर डे पर इस तरीके से अपना ख्याल रख सकते है।

PunjabKesari

डिजिटल डिटॉक्स

वीकली सेल्फ केयर डे पर आप डिजिटल डिटॉक्स का तरीका अपनाएं। आप कुछ घंटों के लिए इसे फॉलो करें, इसके लिए आपको स्क्रीन से ब्रेक लेना है। आप कुछ घंटे फोन न चलाएं, सोशल मीडिया एप्स को बिल्कुल न ओपन करें। नेचर और रियल लाइफ में टाइम बिताएं, इससे आपकी आखों को भी स्कून मिलेगा और आपका दिमाग भी रिलैक्स हो जाएगा।

सही और अच्छी नींद लें

शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने के लिए सही नींद, अच्छा खाना और नियमित एक्सरसाइज करें। ये सब सेल्फ-केयर का हिस्सा हैं। अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो शरीर जल्दी थकने लगता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

खुद को समय दें

सेल्फ केयर से आप खुद को रिलैक्स, रिचार्ज और रिसैट कर सकते है। इसके लिए आप अपने आप के साथ समय बिताएं। हफ्ते में एक बार नहीं तो कम से कम 15 दिन में एक बार खुद को कुछ समय दे। इसमें आप अकेले बैठे, जो काम करना आपको अच्छा लगता है, वो काम करें। जैसे अकेले कैफे जाना, किताब पढ़ना, संगीत सुनना या जो भी आपकी हॉबी है और जिस काम को करने से आपको खुशी मिलती है, आप वो काम करें। 

Related News