
नारी डेस्क: हनुमान जी को हनुमान जी हिंदू धर्म में चिरंजीवी (अमर) माना जाता है। मान्यता है कि वे आज भी धरती पर मौजूद हैं और भक्तों की रक्षा करते हैं। यह विश्वास खासतौर पर रामायण और पुराणों पर आधारित है। रामायण में वर्णन है कि जब श्रीराम ने धरती से विदा ली, तब उन्होंने हनुमान जी को यह वरदान दिया कि जब तक धरती पर रामकथा का यश गाया जाता रहेगा, तब तक वे पृथ्वी पर जीवित रहेंगे. यही कारण है कि वह अमर माने जाते हैं। चलिए आज उस स्थान के बारे में जानते हैं जहां हनुमान जी के होने की मान्यता

गंधमादन पर्वत
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक रहस्यमयी और दिव्य पर्वत है, जो कैलाश के उत्तर में स्थित है और हनुमान जी का निवास स्थान माना जाता है। यह गंधर्वों, सिद्ध ऋषियों और अप्सराओं की भूमि है, जहां सामान्य मनुष्यों का पहुंचना अत्यंत कठिन है। पौराणिक संदर्भ में, इसे सुमेरु पर्वत का हिस्सा और द्वापर युग में भीम से हनुमान जी की भेंट का स्थान भी माना जाता है।
कथाओं के अनुसार
श्रीराम से आशीर्वाद मिलने के बाद हनुमान जी ने पृथ्वी पर ही रहने का निर्णय लिया। उन्होंने एक गुप्त और दिव्य स्थान को अपना निवास बनाया, मान्यता है कि वह स्थान गंधमादन पर्वत है। यहां वे राम नाम का जप करते हैं, तपस्या में लीन रहते हैं और जरूरत पड़ने पर भक्तों की मदद के लिए प्रकट होते हैं। आज भी पर्वत की चोटी पर बने मंदिर में एक पवित्र शिला है, जहां हनुमान के चरणचिन्ह माने जाते हैं। श्रद्धालु विश्वास करते हैं, यहां आज भी हनुमान जी की उपस्थिति है और वे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

इस स्थान पर नहीं जा सकता कोई
धार्मिक मान्यता के अनुसार गंधमादन पर्वत कोई सामान्य भौतिक जगह नहीं है, यह दिव्य लोक और पृथ्वी के बीच का स्थान माना जाता है। केवल सिद्ध योगी या महान तपस्वी ही वहां पहुंच सकते हैं। इसलिए आम इंसान के लिए वहां जाना संभव नहीं माना जाता। कलयुग में गंधमादन पर्वत का महत्व इस बात से जुड़ा है कि यह भक्ति और शक्ति का केंद्र माना जाता है, जहां से हनुमान जी पूरी दुनिया पर नज़र रखते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। गंधमादन पर्वत पर हनुमान जी के निवास की बात आस्था और पुराणों की मान्यता पर आधारित है।