नारी डस्क: अक्सर महिलाओं में एक आम गलतफहमी होती है कि हर कमजोरी या थकान का कारण “सफ़ेद पानी की बीमारी” (ल्यूकोरिया) ही होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि हर बार ऐसा नहीं होता। थकान एक सामान्य लक्षण है, जो कई कारणों से हो सकती है और हर बार इसे सफेद पानी से जोड़ना सही नहीं है।
थकान का असली कारण है ये
खून की कमी (एनीमिया): महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है, जिससे कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस होती है।
हार्मोनल बदलाव: पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या थायरॉइड की समस्या के कारण भी शरीर थका हुआ महसूस करता है।
नींद की कमी: अगर आप ठीक से सो नहीं रही हैं, तो दिनभर थकान रहना बिल्कुल सामान्य है।
तनाव और मानसिक दबाव: मेंटल स्ट्रेस भी शरीर को थका देता है, भले ही आपने ज्यादा काम न किया हो।
पोषण की कमी: डाइट में विटामिन B12, D या प्रोटीन की कमी भी कमजोरी का कारण बन सकती है।
“सफ़ेद पानी” कब चिंता की बात है?
हल्का, बिना गंध वाला सफेद डिस्चार्ज नॉर्मल होता है। लेकिन अगर बदबू हो, खुजली या जलन हो, रंग पीला/हरा हो, मात्रा बहुत ज्यादा हो तब यह इंफेक्शन या बीमारी का संकेत हो सकता है। महिलाओं ध्यान रखें कि बिना वजह खुद से बीमारी का अनुमान न लगाएं, सही डाइट लें और पानी पिएं, जरूरत लगे तो ब्लड टेस्ट कराएं। लगातार समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। हर थकान को “सफ़ेद पानी की बीमारी” समझना एक मिथक है। शरीर के संकेतों को सही तरीके से समझें और बिना सही जानकारी के निष्कर्ष पर न पहुंचें।
थकान और कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय
-रात को 2–3 खजूर दूध में उबालकर पिएं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी दूर करने में मदद करता है
- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं, इससे शरीर डिटॉक्स होता है और एनर्जी बढ़ती है
- पालक, मेथी जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं, खून की कमी दूर करके कमजोरी कम करती हैं
-दिन में 1–2 बार नींबू पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखता है और थकान दूर करता है
- बादाम, किशमिश, अखरोट रोज खाएं, ये शरीर को ताकत और दिमाग को ऊर्जा देते हैं
- रोज 15–20 मिनट योग करें, इससे शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश रहते हैं