29 MARSUNDAY2026 7:29:02 PM
Nari

Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा पर सरेआम लुटाया प्यार, Kiss करने का Viral Video

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Mar, 2026 05:39 PM
Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा पर सरेआम लुटाया प्यार, Kiss करने का Viral Video

नारी डेस्क : आईपीएल 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार जीत के बाद मैदान में एक बेहद क्यूट मोमेंट देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का ये खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RCB की शानदार जीत

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने कोहली के नाम के नारे लगाए और जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस

मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा लगातार टीम को चीयर करती नजर आईं। जैसे ही मैच खत्म हुआ और विराट की नजर अनुष्का पर पड़ी, उन्होंने मैदान से ही उन्हें फ्लाइंग किस दे दिया। अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए जवाब में फ्लाइंग किस भेजा। दोनों का यह प्यारा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

फैंस को पसंद आई केमिस्ट्री

इस क्यूट मोमेंट को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब विराट कोहली ने इस तरह से अनुष्का पर प्यार लुटाया हो। इससे पहले भी कई मैचों में वह ऐसा कर चुके हैं। काफी समय बाद स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को देखकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। अनुष्का इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहती हैं, ऐसे में उनका यह अपीयरेंस फैंस के लिए खास बन गया।

Related News